Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में तेज आंधी के साथ बारिश, 26°C पारा:लोगों को गर्मी से मिली राहत, बीती रात सीजन की सबसे गर्म

    14 hours ago

    2

    0

    कानपुर में बुधवार देर रात तेज आंधी के साथ बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के बाद तापमान गिरकर करीब 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे सुबह का मौसम सुहावना हो गया। बुधवार दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया था। दोपहर के समय सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया था और लोग गर्मी से बचने के लिए छांव और ठंडे स्थान तलाशते नजर आए थे। वहीं, इससे पहले मंगलवार रात का तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.9 डिग्री ज्यादा रहा। यह इस सीजन की अब तक की सबसे गर्म रात रही। धूप से बचने के लिए लोग गमछा लेकर निकल रहे बुधवार दोपहर के समय लोग मुंह ढककर घरों से बाहर निकले। दोपहिया वाहन सवारों ने धूप से बचने के लिए गमछा, स्कार्फ और हेलमेट का सहारा लिया। कई वाहन चालकों ने नगर निगम के वाटर स्प्रिंकलर के पास अपनी रफ्तार धीमी कर फुहारों का आनंद लिया, ताकि कुछ देर के लिए गर्मी से राहत मिल सके। आंधी और बूंदाबांदी के आसार मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आज मौसम में बदलाव की संभावना है। बादल छाने, धूल भरी हवाओं के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। यह गतिविधियां तापमान को गिराने का काम करेंगी। एक पश्चिमी विक्षोभ भी आ रहा है। कई सारे मौसमी सिस्टम मिल रहे हैं जो कि तापमानों पर नियंत्रण रखने का काम करेंगे। तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट भी हो सकती है। हालांकि उमस भरी गर्मी बनी रहेगी। हीट वेव और गर्मी से बचने के उपाय हीट स्ट्रोक के लक्षण को पहचानें
    Click here to Read more
    Prev Article
    चार वर्षीय स्नातक रिसर्च के बाद सीधे पीएचडी में प्रवेश:प्रवेश कार्यक्रम में किए जा रहे कई अहम बदलाव, अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए अब 25% सीटें
    Next Article
    देर रात हुई बरसात से बदला मौसम:गोंडा में एक तिलक समारोह दौरान भीगते नजर आए लोग, तापमान में गिरावट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment