Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चारबाग मेट्रो स्टेशन बीकॉम छात्र अवैध तमंचा के साथ गिरफ्तार:शौक में लेकर घूमता था, बाराबंकी जाने के लिए निकला था

    10 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के चारबाग मेट्रो स्टेशन पर गुरुवार को चेकिंग के दौरान एक छात्र को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया गया। छात्र बाराबंकी जाने के लिए निकला था। इस दौरान स्टेशन पर पकड़ा गया। पुलिस पूछताछ करके अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है। इंस्पेक्टर नाका अभिनव वर्मा ने बताया कि गुरुवार को मेट्रो स्टेशन के अंदर स्कैनर मशीन से जांच के दौरान एक व्यक्ति के पास अवैध हथियार होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही थाना नाका हिण्डोला पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में युवक की पहचान वेदांग अग्निहोत्रि (20) पुत्र सुनील कुमार अग्निहोत्रि के रूप में हुई। वह मूल रूप से हरदोई का रहने वाला है और मौजूदा समय में चिनहट इलाके में रहकर निजी कॉलेज से बीकॉम कर रहा है। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से .315 बोर का एक अवैध देशी तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया वह बाराबंकी जाने के लिए निकला था और तमंचा शौक के लिए अपने पास रखता है। इंस्पेक्टर का कहना है कि कट्टा कहाँ से लाया। इसकी भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नटवर नगर में जलभराव से लोग परेशान:निवासियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर स्थायी समाधान की मांग
    Next Article
    जौहर विश्वविद्यालय ने नई शुल्क रियायत नीति की घोषणा की:मेधावी, गरीब, दिव्यांग और छात्राओं को मिलेगी राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment