Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौहर विश्वविद्यालय ने नई शुल्क रियायत नीति की घोषणा की:मेधावी, गरीब, दिव्यांग और छात्राओं को मिलेगी राहत

    9 hours ago

    2

    0

    रामपुर के मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नई शुल्क रियायत नीति जारी की है। सपा नेता मोहम्मद आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में स्थापित इस विश्वविद्यालय का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर, मेधावी और वंचित वर्ग के छात्रों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर ज़हीरुद्दीन ने नीति जारी करते हुए कहा कि शिक्षा प्रत्येक छात्र का मूल अधिकार है। उन्होंने जोर दिया कि आर्थिक कठिनाइयों के कारण किसी भी प्रतिभाशाली छात्र की पढ़ाई बाधित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने इस नई नीति को समावेशी एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। छात्रों के ट्यूशन फीस में 50 प्रतिशत तक की छूट विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी नीति के अनुसार, 12वीं या स्नातक में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को ट्यूशन फीस में 50 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। वहीं, बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) और अल्प आय वर्ग के छात्रों को पारिवारिक आय के आधार पर 25 से 75 प्रतिशत तक शुल्क माफी का लाभ मिलेगा। इसके अतिरिक्त, 'बेटी पढ़ाओ, आगे बढ़ाओ' योजना के तहत सभी छात्राओं को ट्यूशन फीस में 20 प्रतिशत की विशेष छूट का प्रावधान किया गया है। राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों और सांस्कृतिक प्रतिभाओं को 100 प्रतिशत तक शुल्क रियायत मिलेगी। अनाथ एवं दिव्यांग छात्रों के लिए पूर्ण शुल्क माफी का भी प्रावधान रखा गया है। योजना का अधिक लाभ उठाने की अपील कुलसचिव डॉ. एसएन सलाम ने बताया कि इच्छुक छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर 31 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह नीति राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भावना के अनुरूप तैयार की गई है, जिसका लक्ष्य उच्च शिक्षा को अधिक सुलभ और समावेशी बनाना है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों और अभिभावकों से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चारबाग मेट्रो स्टेशन बीकॉम छात्र अवैध तमंचा के साथ गिरफ्तार:शौक में लेकर घूमता था, बाराबंकी जाने के लिए निकला था
    Next Article
    लखनऊ में 3 करोड़ की जमीन से हटाया कब्जा:नगर निगम की टीम ने की कार्रवाई, चेक मार्ग पर बाउंड्री वाल बनाकर किया था कब्जा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment