Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चारबाग समेत 52 स्टेशनों के प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ेगी:अब आउटर पर नहीं रुकेंगी ट्रेनें, देशभर में टोटल 146 प्लेटफॉर्म का होगा विस्तार

    13 hours ago

    1

    0

    चारबाग रेलवे स्टेशन समेत देश के 52 स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ाने की बड़ी तैयारी की गई है। इस योजना के तहत कुल 146 प्लेटफॉर्मों का विस्तार किया जाएगा, जिससे 22 से 24 कोच वाली लंबी ट्रेनों को अब आउटर पर रुकने की मजबूरी से राहत मिलेगी। अभी प्लेटफॉर्म छोटे होने की वजह से कई बार ट्रेन की कुछ बोगियां प्लेटफॉर्म से बाहर रह जाती हैं, जिससे यात्रियों को चढ़ने-उतरने में दिक्कत होती है। पार्सल लोडिंग-अनलोडिंग भी होगी आसान प्लेटफॉर्म छोटे होने का असर पार्सल सेवाओं पर भी पड़ता है। कई बार पार्सल वैन प्लेटफॉर्म से बाहर रह जाती है और बिना अनलोडिंग के ही ट्रेन को रवाना करना पड़ता है। प्लेटफॉर्म बढ़ने से यह समस्या भी खत्म हो जाएगी और लॉजिस्टिक्स सिस्टम बेहतर होगा। अप्रैल के अंत से शुरू होगा काम रेलवे ने इस प्रोजेक्ट के लिए करीब 198 करोड़ रुपए का बजट तय किया है। योजना के पहले चरण में उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशनों को शामिल किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, अप्रैल के अंत से निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। चारबाग के इन प्लेटफॉर्मों पर होगा विस्तार चारबाग स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2, 3, 4 और 5 की लंबाई बढ़ाई जाएगी। फिलहाल, प्लेटफॉर्म नंबर 1 ही सबसे लंबा है, जहां फुल रैक ट्रेनें आसानी से आ पाती हैं। सर्वे के अनुसार अधिकतर प्लेटफॉर्मों की लंबाई 300 से 500 मीटर तक बढ़ाई जाएगी। इसके बाद इनकी कुल लंबाई 1200 से 1500 मीटर तक पहुंच जाएगी, जिससे लंबी ट्रेनों का संचालन सुगम हो जाएगा। फुल रैक ट्रेनों पर रेलवे का फोकस रेलवे बोर्ड ने सभी जोनों को निर्देश दिया है कि कम कोच वाली ट्रेनों को अब 22 से 24 बोगियों के फुल रैक के साथ चलाया जाए। ऐसे में प्लेटफॉर्म का विस्तार करना जरूरी हो गया है। प्लेटफॉर्म लंबा होने के बाद ट्रेनों को स्टेशन के बाहर यानी आउटर पर रोकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे यात्रियों का समय बचेगा और यात्रा अनुभव बेहतर होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डिप्टी CM केशव मौर्या ने विकास कार्यों की समीक्षा:प्रयागराज में कहा- ममता सरकार ने बंगाल का विकास रोका, विपक्ष बेचैन
    Next Article
    यूपी बोर्ड कक्षा 9-12 के छात्रों का जागरूकता शिविर:किताबों का सहीं रेट बताना है उद्देश्य, CBSE स्कूलों को निर्देश, सभी क्लासेज में लगाएं NCERT बुक्स

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment