Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डिप्टी CM केशव मौर्या ने विकास कार्यों की समीक्षा:प्रयागराज में कहा- ममता सरकार ने बंगाल का विकास रोका, विपक्ष बेचैन

    5 hours ago

    1

    0

    डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज दौरे के दूसरे और अंतिम दिन सर्किट हाउस में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की और पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। साथ ही उन्होंने आम जनता की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान के निर्देश दिए। लखनऊ रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत में डिप्टी सीएम ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि ये सभी नेता सत्ता से बाहर रहने के कारण बौखलाहट में हैं। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में भी ममता बनर्जी को अपनी सत्ता जाते हुए दिखाई दे रही है। मौर्य ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल का विकास ठप हो गया है। उन्होंने कहा कि कभी जिस राज्य की तुलना महाराष्ट्र से की जाती थी, आज वह विकास के मामले में पिछड़ गया है। उन्होंने इसके लिए पूर्व की कम्युनिस्ट सरकार और वर्तमान टीएमसी सरकार को जिम्मेदार ठहराया। वहीं अखिलेश यादव के हमलों पर पलटवार करते हुए मौर्य ने कहा कि उनके खिलाफ जितने भी आरोप लगाए जा रहे हैं, उनका जवाब प्रदेश की जनता देगी। उन्होंने कहा कि 2017 में जनता ने समाजवादी पार्टी को सत्ता से हटाकर विकास का रास्ता चुना और अब भी सपा की वापसी संभव नहीं दिखती। ग्रीन कॉरिडोर के मुद्दे पर भी उन्होंने अखिलेश यादव को घेरते हुए कहा कि सपा सरकार के दौरान प्रदेश में विकास कार्य नहीं हुए, जिससे जनता निराश थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब थी और महिलाओं व व्यापारियों की सुरक्षा खतरे में थी। डिप्टी सीएम ने कहा कि आज प्रदेश में बड़े धार्मिक आयोजनों जैसे कुंभ, माघ मेला और कांवड़ यात्रा को व्यवस्थित तरीके से कराया जा रहा है, जो सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने सपा सरकार के कार्यकाल को अराजकता से जोड़ते हुए कहा कि उस दौर को जनता आज भी याद कर सिहर उठती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रूस में गोली लगने से रामपुर के युवक की मौत:रूस की सेना में भर्ती था; फोन पर रोते हुए कहा था बहुत बुरी जिंदगी है यहां, ताबूत में लौटा शव
    Next Article
    चारबाग समेत 52 स्टेशनों के प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ेगी:अब आउटर पर नहीं रुकेंगी ट्रेनें, देशभर में टोटल 146 प्लेटफॉर्म का होगा विस्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment