Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चिराग के जीजा संभालेंगे यूपी में पार्टी की कमान:लखनऊ में बैठकर 403 सीटों पर उम्मीदवार सिलेक्ट करेंगे, संगठन विस्तार की भी जिम्मेदारी

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने संगठन विस्तार की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने जमुई से सांसद अरुण भारती को यूपी में संगठन खड़ा करने की जिम्मेदारी सौंपी है। अरुण भारती पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के जीजा हैं। 18 नवंबर को लखनऊ में पार्टी कार्यालय के उद्घाटन के दौरान चिराग ने इसकी घोषणा की। अरुण भारती लखनऊ में बैठेंगे और यहीं से 403 सीटों पर उम्मीदवार तय करेंगे। प्रदेश में अरुण को राजनीतिक आधार बढ़ाने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और जिला से लेकर विधानसभा स्तर तक संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें संभावित उम्मीदवारों और स्थानीय राजनीतिक समीकरणों का फीडबैक जुटाना होगा। जीजा को यूपी की जिम्मेदारी, क्या होगी भूमिका? अरुण भारती चिराग पासवान की बहन निशा भारती के पति हैं। वह बिहार की जमुई लोकसभा सीट से 2024 में लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बने हैं। राजनीति में सक्रिय होने से पहले वह कारोबार के क्षेत्र से जुड़े थे। रामविलास पासवान के निधन के बाद वह चिराग के साथ सक्रिय राजनीति में आए। अब उन्हें यूपी में संगठन खड़ा करने की अहम जिम्मेदारी दी गई है। उनकी भूमिका केवल पार्टी के कार्यक्रम आयोजित कराने तक सीमित नहीं रहने वाली है। प्रदेश में जिला और विधानसभा स्तर पर संगठन की स्थिति का आकलन करने, नए चेहरों को जोड़ने, स्थानीय नेताओं को जिम्मेदारी देने और चुनावी संभावनाओं वाली सीटों पर काम करने की चुनौती होगी। 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी, गठबंधन का विकल्प खुला चिराग पासवान लगातार यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी की बात कह रहे हैं। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ने का अंतिम फैसला कर लिया है। चिराग ने साफ किया है कि गठबंधन को लेकर अंतिम निर्णय चुनाव के करीब लिया जाएगा। यानी पार्टी एक तरफ सभी सीटों पर संगठन और उम्मीदवारों की तैयारी करेगी, वहीं दूसरी तरफ एनडीए के साथ सीटों के तालमेल का विकल्प भी खुला रखेगी। सभी सीटों की तैयारी को गठबंधन में अपनी राजनीतिक मौजूदगी और दावेदारी मजबूत करने की रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है। जातीय समीकरण पर नजर, पासी-पासवान वोटों पर फोकस यूपी में पार्टी की रणनीति का एक अहम हिस्सा दलित वोट बैंक में अपनी जगह बनाना है। खासकर पासी और पासवान समुदाय के बीच पार्टी अपनी पहुंच बढ़ाने में जुटी है। इसके अलावा गैर-जाटव दलित, अति पिछड़े और युवाओं को जोड़ने की कोशिश भी की जा रही है। पार्टी की तरफ से 'पंडित, पासी और पासवान' जैसे नारों के जरिए अलग-अलग सामाजिक वर्गों तक पहुंच बनाने की कोशिश हुई है। अवध और पूर्वांचल के कुछ इलाकों में संगठन विस्तार पर विशेष ध्यान दिए जाने की खबरें भी सामने आई हैं। टिकट कौन बांटेगा, अरुण भारती की कितनी चलेगी? विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारा भी अरुण भारती के सामने बड़ी जिम्मेदारी होगी। संगठन विस्तार के दौरान उन्हें संभावित उम्मीदवारों, स्थानीय प्रभावशाली नेताओं और विधानसभा क्षेत्रों की राजनीतिक स्थिति का फीडबैक जुटाना होगा। इसके आधार पर संभावित उम्मीदवारों का पैनल तैयार हो सकता है। हालांकि, टिकट बांटने का अंतिम अधिकार अरुण भारती को दिए जाने की अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ही अंतिम राजनीतिक निर्णय लेने वाले होंगे। ऐसे में देखना होगा कि अरुण भारती की सिफारिशों को टिकट चयन में कितनी अहमियत मिलती है। यूपी में पार्टी के सामने पुरानी चुनौती लोक जनशक्ति पार्टी का उत्तर प्रदेश में अब तक बहुत मजबूत चुनावी आधार नहीं रहा है। 2002 के विधानसभा चुनाव में अविभाजित लोजपा को एक सीट मिली थी। इसके बाद 2007 और 2012 के चुनावों में पार्टी को सफलता नहीं मिली। 2022 के विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को भी खास समर्थन नहीं मिला था। ऐसे में 2027 का चुनाव पार्टी के लिए यूपी में अपना आधार बढ़ाने की परीक्षा होगा। …………………….. ये खबर भी पढ़िए- होटल से कूदने वाली लड़की के हिंदू बॉयफ्रेंड का सुसाइड:लखनऊ जेल में तौलिये से फंदा बनाया; सुसाइड के लिए उकसाने में गिरफ्तार हुआ था लखनऊ में होटल से गिरकर गर्लफ्रेंड की मौत मामले में जेल में बंद कारोबारी बॉयफ्रेंड ने सुसाइड कर लिया। शव गुरुवार सुबह लखनऊ जेल के बाथरूम में तौलिए के फंदे से लटकता मिला। गर्लफ्रेंड मुस्लिम थी और बॉयफ्रेंड हिंदू। 12 अक्टूबर को होटल सेलेस्टियल मैन्योर की 10वीं मंजिल से गिरकर 24 साल की समरीन की मौत हो गई थी। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्टर्लिंग होम्स पर धोखाधड़ी का एक और मुकदमा:अलीगढ़ में फ्लैट देने के नाम पर लिए थे रुपये, न रुपये वापस लौटाए और न कब्जा दिया
    Next Article
    रेलवे ने चलाईं 7 स्पेशल ट्रेनें, प्रयागराज-छिवकी से गुजरेंगी:मुंबई-बिहार रूट पर मिलेगी राहत, भीड़ को देखते हुए फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment