Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार:नेपाल से लखनऊ लाई जा रही थी, नेटवर्क को खंगाल रही टीम

    13 hours ago

    1

    0

    यूपी एसटीएफ ने कृष्णनगर इलाके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। टीम को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय गिरोह द्वारा भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ (चरस) की तस्करी की जा रही है। गिरोह के सदस्य कैरियर के जरिए खेप को प्रदेश के विभिन्न जिलों में सप्लाई कर रहे थे। इसी इनपुट पर एसटीएफ की विभिन्न इकाइयों को सक्रिय किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में टीम अभिसूचना संकलन में जुटी थी। सोमवार को सूचना मिली कि गिरोह का एक सदस्य नेपाल से चरस लेकर पूर्वी चंपारण (बिहार) और गोरखपुर होते हुए लखनऊ पहुंचने वाला है। सूचना के आधार पर एसटीएफ टीम ने एसीपी कृष्णानगर रजनीश कुमार वर्मा के साथ मिलकर बैकुंठ धाम वीआईपी रोड, थाना कृष्णानगर क्षेत्र में घेराबंदी कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चरस बरामद हुई। पूछताछ में खुलासा, कई वर्षों से कर रहा तस्करी गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह एक संगठित गिरोह का सदस्य है, जो नेपाल के विभिन्न स्थानों से चरस लाकर उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में सप्लाई करता है। बरामद चरस वह नेपाल के अलीगढ़वा निवासी दीपक से लेकर लखनऊ व आसपास के जिलों में सप्लाई करने आ रहा था। आरोपी ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से इस अवैध कारोबार में शामिल है। उसके खिलाफ पहले भी सिद्धार्थनगर के सोहरतगढ़ थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    TET अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन:उन्नाव में मशाल जुलूस निकालकर कानून वापस लेने की मांग
    Next Article
    बदायूं पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी:ई-मेल मिलने के बाद पुलिस गहन जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment