Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी:ई-मेल मिलने के बाद पुलिस गहन जांच में जुटी

    15 hours ago

    1

    0

    बदायूं के पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद सोमवार को पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बरेली के क्षेत्रीय पासपोर्ट ऑफिस को प्राप्त हुए इस ई-मेल में तमिलनाडु से जुड़ी समस्याओं के विरोध में बदायूं स्थित पासपोर्ट ऑफिस को निशाना बनाने की बात कही गई थी। धमकी भरा ई-मेल मिलने के तुरंत बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गईं। सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एलआईयू के साथ मिलकर मेटल डिटेक्टरों से पासपोर्ट ऑफिस की गहन तलाशी ली। इस दौरान कार्यालय में मौजूद लोगों से भी पूछताछ की गई और स्टाफ को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। तलाशी अभियान के दौरान पासपोर्ट ऑफिस में कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली, जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। साइबर सेल ने ई-मेल आईडी की जांच शुरू कर दी है। ताकि यह पता लगाया जा सके कि ईमेल कहां से भेजा गया था और इसे किसने संचालित किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार:नेपाल से लखनऊ लाई जा रही थी, नेटवर्क को खंगाल रही टीम
    Next Article
    सुमन लता हिंदू जागृति महिला मंच की अध्यक्ष:रेखा शर्मा महामंत्री नियुक्त, देश-समाज सेवा का लिया संकल्प

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment