Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चेस छोड़ पोकर से जीते 2.4 करोड़:ग्रैंडमास्टर के शोषण का सच बोलने पर फेडरेशन ने किया था जलील, अब दोनों खेलों पर किताबें लिख रहीं

    1 hour ago

    1

    0

    अमेरिकी महिला चेस चैम्पियन रहीं जेनिफर शहाडे ने हाल ही में एक बड़े पोकर टूर्नामेंट में करीब 2.4 करोड़ रुपए जीते हैं। हालांकि अब वे चेस से पूरी तरह दूरी बना चुकी हैं। दो बार की अमेरिकी महिला चेस चैम्पियन जेनिफर शहाडे ने फरवरी 2023 में एक ऐसा खुलासा किया था, जिसने शतरंज की शांत और गंभीर मानी जाने वाली दुनिया में भूचाल ला दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर ‘Time’s up’(अब समय समाप्त) लिखते हुए अमेरिकी चेस फेडरेशन के मशहूर ग्रैंडमास्टर और कोच एलेजांद्रो रामिरेज पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए। शहाडे ने बताया कि रामिरेज ने करीब एक दशक पहले उनका दो बार शारीरिक शोषण किया था। इस एक पोस्ट ने न सिर्फ शहाडे की जिंदगी बदल दी, बल्कि चेस की दुनिया में #MeToo मूवमेंट की नींव रख दी। शहाडे की इस हिम्मत को देखकर शतरंज जगत की कई अन्य लड़कियां भी सामने आईं। जल्द ही आठ अन्य महिलाओं ने भी रामिरेज पर इसी तरह के आरोप लगाए, जिनमें से तीन तो घटना के वक्त नाबालिग थीं। इसके बाद ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ ने एक विस्तृत रिपोर्ट छापी, जिसके दबाव में आकर रामिरेज को अपना कोचिंग का पद और यूएस चेस फेडरेशन से इस्तीफा देना पड़ा। फ्रांस में 100 महिला खिलाड़ियों ने लगाए आरोप शहाडे की इस पहल का असर दुनिया भर में दिखा। फ्रांस में 100 से ज्यादा महिला खिलाड़ियों ने शोषण और लिंगभेद के खिलाफ ओपन लेटर लिखा। मैग्नस कार्लसन की बहन एलेन कार्लसन ने भी कहा कि शहाडे की पोस्ट के बाद वे अपने साथ हुए कथित उत्पीड़न की शिकायत दर्ज करा सकीं। यूएस फेडरेशन ने नोटिस भेजा, धमकाया हालांकि शहाडे के लिए यह सच सामने लाना आसान नहीं था। उन्होंने बताया कि 2020 से 2022 के बीच उन्होंने यूएस फेडरेशन को रामिरेज के खिलाफ कई बार आगाह किया था, लेकिन उन्हें नजरअंदाज कर जलील किया गया। बाद में उन्हें फेडरेशन की तरफ से कानूनी नोटिस भी भेजा गया कि वे युवा खिलाड़ियों से संपर्क न करें। फेडरेशन के रवैये, धमकियों और अपनी साख पर उठते सवालों के कारण उन्होंने अंततः यूएस चेस छोड़ दिया। चेस में महिलाओं की भागीदारी बेहद कम शतरंज में महिलाओं की भागीदारी हमेशा से कम रही है। अब भी क्लासिकल चेस खेलने वालों में सिर्फ 11% और ग्रैंडमास्टर्स में केवल 2% महिलाएं हैं। शहाडे मानती हैं कि महिलाओं को स्कूलों, समाज और यहां तक कि इंटरनेट के एल्गोरिदम द्वारा भी हतोत्साहित किया जाता है। जब वे सोशल मीडिया पर चेस के वीडियो डालती हैं, तो एल्गोरिदम उसे 95 से 99 प्रतिशत पुरुषों को ही दिखाता है, लड़कियों को नहीं। अब पोकर और लेखन पर ही ध्यान अब 45 वर्षीय शहाडे प्रतिस्पर्धी चेस से दूर हैं। वे पेशेवर पोकर और लेखन पर पूरा ध्यान दे रही हैं। उनकी नई किताब ‘थिंकिंग साइडवेज’ रिलीज हुई है, जिसमें चेस और पोकर से मिली सीख का जिक्र है। इसी सीख का इस्तेमाल कर उन्होंने लास वेगास के एक बड़े पोकर टूर्नामेंट में हाल ही में करीब 2.4 करोड़ रुपए जीते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप- लक्ष्य सेन सेमीफाइनल में पहुंचे:तीसरी बार टॉप-4 में एंट्री; नंबर-1 के बाद नंबर-6 रैंक प्लेयर को हराया
    Next Article
    जसप्रीत बुमराह को क्यों कहा जाता है डेथ ओवर स्पेशलिस्ट? आंकड़े बता रहे हैं असली कहानी

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment