Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चेस ओलिंपियाड- भारत का टॉप पर पहुंचने का मौका छूटा:अजरबैजान ने 2-2 पर रोका, विमेंस में सविता श्री ने लगातार 7वां मैच जीता

    1 day ago

    4

    0

    समरकंद में चल रहे 46वें FIDE चेस ओलिंपियाड के 8वें राउंड में डिफेंडिंग चैंपियन भारत की मेंस और विमेंस टीम को ड्रॉ से संतोष करना पड़ा। मेंस कैटेगरी में भारत को अजरबैजान ने 2-2 से रोका। विमेंस कैटेगरी में भी कजाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला 2-2 से बराबर रहा। भारत की मेंस टीम के पास टॉप पर पहुंचने का मौका था, लेकिन ड्रॉ के कारण यह मौका छूट गया। वहीं, विमेंस में कजाकिस्तान के खिलाफ ड्रॉ के बाद भारतीय टीम दूसरे स्थान पर खिसक गई है, जबकि चीन की टीम अकेले शीर्ष पर पहुंच गई है। गुकेश जीत के करीब पहुंचे, लेकिन बाजी ड्रॉ रही अजरबैजान के खिलाफ भारत के आर. प्रज्ञानानंद, अर्जुन एरिगैसी, डी. गुकेश और विदित गुजराती चारों अपनी बाजियां ड्रॉ खेले। गुकेश ने तीसरे बोर्ड पर सफेद मोहरों से मरदली महम्मद के खिलाफ अच्छी स्थिति बनाई थी। हालांकि, अजरबैजान के खिलाड़ी ने सटीक बचाव किया और 56 चाल के बाद बाजी ड्रॉ रही। आर. प्रज्ञानानंद को अनुभवी शाखरियार मामेद्यारोव ने ड्रॉ पर रोका। अर्जुन एरिगैसी और आयदिन सुलेमानली के बीच भी बाजी बराबर रही। विदित गुजराती ने रऊफ मामेदोव के खिलाफ ड्रॉ खेला। जर्मनी ने उज्बेकिस्तान को हराकर टॉप की रेस रोचक की जर्मनी ने दिन का बड़ा उलटफेर करते हुए टेबल टॉपर उज्बेकिस्तान को 2.5-1.5 से हरा दिया। फ्रेडरिक स्वाने और रासमस स्वाने ने जर्मनी को जीत दिलाई। उज्बेकिस्तान के लिए जवोखिर सिंदारोव ने जीत दर्ज की और टूर्नामेंट में अपना अजेय अभियान जारी रखा। 8वें राउंड के बाद उज्बेकिस्तान और जर्मनी 14-14 मैच पॉइंट के साथ संयुक्त रूप से टॉप पर हैं। भारत, चीन, नीदरलैंड्स और अमेरिका समेत 8 टीमें 13-13 पॉइंट के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं। अब सिर्फ 3 राउंड बाकी हैं। साविता श्री की लगातार 7वीं जीत विमेंस कैटेगरी में भारत और कजाकिस्तान के बीच मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। साविता श्री ने एलनाज कलीखमेत को हराकर लगातार 7वीं जीत दर्ज की। उनकी रेटिंग परफॉर्मेंस 2955 रही है। हालांकि, वैशाली रमेशबाबू को नुरमन अलुआ के खिलाफ हार मिली। कोनेरू हम्पी ने बिबिसारा असौबायेवा और दिव्या देशमुख ने मेरुएर्ट कमालिडेनोवा के खिलाफ ड्रॉ खेला। ड्रॉ का चीन को फायदा, टॉप पर पहुंचा भारत और कजाकिस्तान के ड्रॉ का फायदा चीन को मिला। चीन ने जॉर्जिया को 2.5-1.5 से हराकर विमेंस कैटेगरी में 15 मैच पॉइंट के साथ टॉप स्थान हासिल कर लिया। कजाकिस्तान, आर्मेनिया और मंगोलिया 14-14 पॉइंट के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं। उज्बेकिस्तान और ग्रीस 13-13 पॉइंट के साथ अगले स्थानों पर हैं। भारत के पास वापसी के लिए 3 राउंड 46वें FIDE चेस ओलंपियाड में अब सिर्फ 3 राउंड बाकी हैं। मेंस कैटेगरी में भारत 13 मैच पॉइंट के साथ टॉप से एक पॉइंट पीछे है। विमेंस कैटेगरी में भी भारत के पास 13 पॉइंट हैं। दोनों टीमों के लिए बाकी तीन राउंड मेडल की रेस में अहम होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अनऑफिशियन टेस्ट- इंडिया-ए दूसरी पारी में 199 रन पर ऑलआउट:देवदत्त पडिक्कल ने 59 रन बनाए; तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया-ए 55/2
    Next Article
    Billie Jean King Cup के पहले सेमीफाइनल में होगा Spain vs Czechia का आमना-सामना, VETO OTT पर देखें लाइव

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment