Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चैत्र नवरात्रि का पहला दिन:लखनऊ के देवी मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सुबह से लगी लंबी कतारें

    2 hours ago

    1

    0

    चैत्र नवरात्रि के पहले दिन गुरुवार को राजधानी लखनऊ के प्रमुख देवी मंदिरों में भोर से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मां दुर्गा के जयकारों और भक्ति गीतों के बीच शहर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। मंदिरों में विशेष पूजन-अर्चन और सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। चंद्रिका देवी मंदिर में उमड़ी सबसे ज्यादा भीड़ बीकेटी की चंद्रिका देवी मंदिर में सुबह 4:00 बजे से ही भक्तों का का तांता लगना शुरू हो गया। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, मंदिर परिसर में लंबी कतारें लग गईं। श्रद्धालुओं ने नारियल, चुनरी और प्रसाद चढ़ाकर मां का आशीर्वाद लिया। प्रशासन की ओर से बैरिकेडिंग और दर्शन के लिए अलग-अलग लाइनें बनाई गईं, जिससे भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। चौक के कालीबाड़ी मंदिर में दिखा भक्ति का उत्साह पुराने लखनऊ के चौक मंदिर लखनऊ में भी सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। मंदिर को विशेष रूप से फूलों और रोशनी से सजाया गया है। यहां दुर्गा सप्तशती पाठ और विशेष आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। भूयन देवी मंदिर में पारंपरिक पूजा-अर्चना भुयनदेवी मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर नवरात्रि की शुरुआत की। यहां परिवारों के साथ पहुंचे श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर मां से सुख-शांति की प्रार्थना की। मंदिर परिसर में सुबह से ही घंटों तक पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। अन्य मंदिरों में भी रही भारी भीड़ शहर के अन्य प्रमुख दुर्गा मंदिरों में भी पहले दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। कई जगहों पर भंडारे और जागरण की भी तैयारियां की गई हैं। मंदिर समितियों ने साफ-सफाई, पेयजल और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस रही मुस्तैद नवरात्रि को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सभी प्रमुख मंदिरों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी के साथ पुलिस बल तैनात किया गया है। महिला श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलग लाइनें और हेल्प डेस्क भी बनाए गए हैं। भक्ति में डूबा नजर आया पूरा शहर नवरात्रि के पहले दिन राजधानी पूरी तरह भक्ति के रंग में रंगी नजर आई। सुबह से ही घरों और मंदिरों में कलश स्थापना और पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया। श्रद्धालुओं का मानना है कि मां दुर्गा की आराधना से जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, इसी आस्था के साथ पूरे नौ दिनों तक शहर में धार्मिक आयोजन चलते रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चैत्र नवरात्रि के पहले दिन शाकंभरी मंदिर पर लगा मेला:चार जोन और 12 सेक्टर में बांटा, सीसीटीवी से निगरानी, 15 अस्थायी चौकी बनाई
    Next Article
    सपा में लेटर वॉर पर तूफानी सरोज का पलटवार:जौनपुर में पूर्व सांसद ने कहा- अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं, सभी 9 सीटें जीतेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment