Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Indore Fire Accident | इंदौर में ब्रजेश्वरी एनेक्स कॉलोनी के एक मकान में आग लगने से 7 की मौत

    3 hours from now

    1

    0

    मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बुधवार की सुबह एक ह्रदय विदारक घटना सामने आई है। शहर की ब्रजेश्वरी एनेक्स कॉलोनी में स्थित एक रिहायशी मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के वक्त घर के सदस्य गहरी नींद में थे, जिससे उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला।इसे भी पढ़ें: Delhi में बस का सफर होगा Super-Fast, Smart Bus Stop पर मिलेगी रूट से लेकर भीड़ तक की Real-time जानकारी. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) कुंदन मंडलोई ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि ब्रजेश्वरी एनेक्स कॉलोनी के एक मकान में बुधवार तड़के साढ़े तीन बजे से साढ़े चार बजे के बीच आग लगी। उन्होंने कहा, ‘‘मकान से सात लोगों के शव निकाले गए हैं। बचाव कार्य समाप्त हो गया है और आग पर काबू पा लिया गया है।’’ एसीपी ने बताया कि आग लगने का कारण पता लगाया जा रहा है।जांच के घेरे में आग का कारणफिलहाल आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीमें मौके पर मौजूद हैं। शुरुआती कयास शॉर्ट सर्किट को लेकर लगाए जा रहे हैं, लेकिन प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विस्तृत जांच के बाद ही असली वजह सामने आएगी। आसपास के लोगों का कहना है कि आग इतनी तेजी से फैली कि जब तक मदद पहुंचती, धुएं और लपटों ने घर को घेर लिया था।इसे भी पढ़ें: फुटबॉल क्लब Chelsea पर गिरी गाज, Premier League ने लगाया 100 करोड़ का जुर्माना और कड़े प्रतिबंध इस घटना ने एक बार फिर रिहायशी इलाकों में फायर सेफ्टी और आपातकालीन निकास की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    Israel US Iran War Updates LIVE: ईरान कर रहा ताबड़तोड़ हमले, बगदाद में US एंबेसी को बनाया निशाना; ड्रोन से किया अटैक
    Next Article
    Strait of Hormuz Crisis | होर्मुज जलडमरूमध्य संकट! फ्रांस की शांतिपूर्ण सुरक्षा पहल और सैन्य संघर्ष से दूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment