Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चैत्र नवरात्रि की तैयारियां तेज:देवरिया के मंदिरों में सजावट, बाजारों में उमड़ी भीड़

    3 hours ago

    1

    0

    देवरिया में चैत्र नवरात्रि के पहले दिन की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। बुधवार को देवी मंदिरों में दिनभर साफ-सफाई और सजावट का काम चलता रहा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर समितियों द्वारा विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। बाजारों में भी नारियल, चुनरी और पूजन सामग्री खरीदने वालों की भारी भीड़ उमड़ी, हालांकि महंगाई का असर आस्था पर भी देखने को मिला।मंदिर परिसरों में नियमित सफाई, पेयजल और शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। बिजली आपूर्ति को निर्बाध रखने के लिए भी कदम उठाए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं और पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। मंदिर मार्गों और आसपास की सड़कों की मरम्मत के साथ यातायात सुचारू रखने के लिए पार्किंग की विशेष व्यवस्था भी की गई है।चैत्र मास के शुक्ल पक्ष के प्रथम दिन मां दुर्गा की आराधना के साथ नवरात्र का शुभारंभ होता है। इस दौरान श्रद्धालु व्रत रखकर मंदिरों में पूजन-अर्चन करते हैं और जगह-जगह कलश स्थापना भी की जाती है। इस वर्ष शहर के प्रसिद्ध देवरही माता मंदिर में विशेष तैयारियां की गई हैं, जहां साफ-सफाई के साथ माता के विग्रह का भव्य श्रृंगार किया गया है। इसके अतिरिक्त, महुआनी स्थित लाहिलपार भगौती, अहिल्यापुर की अहिलवार भगवती, कुर्ना नाला की देइया माता, रुद्रपुर रोड की तिवई भवानी, कतरारी की अमेठी माई, राघवनगर व परमार्थी पोखरा के दुर्गा मंदिर, गरुणपार काली मंदिर, भीखमपुर रोड और स्टेशन रोड के दुर्गा मंदिरों सहित शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के अन्य मंदिरों में भी तैयारियां जोरों पर हैं।नवरात्रि के दौरान देवरही माता मंदिर में मां दुर्गा के नौ रूपों की भव्य झांकियां प्रमुख आकर्षण होंगी। प्रतिदिन शाम 5 से 7 बजे तक श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ और उसके बाद भव्य आरती का आयोजन होगा। अष्टमी के दिन विशेष आतिशबाजी भी की जाएगी। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और मंदिर समितियां व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दवाओं की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण की मांग:मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन ने SDM को ज्ञापन दिया
    Next Article
    फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम बलरामपुर में शुरू:जनगणना 2027 के लिए मकान सूचीकरण और डिजिटल डेटा संकलन की ट्रेनिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment