Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा:हाथरस के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़, बारिश भी नहीं रोक पाई आस्था

    3 hours ago

    1

    0

    हाथरस में चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन आज मां ब्रह्मचारिणी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई, जबकि इस दौरान बरसात भी हुई। शहर के बौहरे वाली देवी मंदिर, चामड़ गेट स्थित चामुंडा मंदिर, किला गेट स्थित पथवारी मंदिर, रमनपुर स्थित मां चामुंडा मंदिर, मां तारागढ़ मंदिर और सासनी के पास स्थित कंकाली मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने सुबह से ही मंदिरों में जलाभिषेक किया। देवी मां के भव्य श्रृंगार किए गए और भजन-कीर्तन का भी आयोजन हुआ। इस अवसर पर माता के जयकारे गूंजते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मंदिरों में की गई विशेष सजावट... कई श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान व्रत भी रख रहे हैं। घरों में भी कलश स्थापना कर मां की पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया था, और उनके बाहर मेले जैसा माहौल देखने को मिला। भक्तों ने मां से अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी,3 लाख मांगी रंगदारी:बलरामपुर में युवती की फोटो-वीडियो के नाम पर परिवार को धमकी दी
    Next Article
    सर्पदंश से बचाव पर जागरूकता कार्यक्रम:औरैया में एनसीसी कैडेट्स और नागरिकों को किया जागरूक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment