Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चैत्र नवरात्र शुरू, अम्बेडकरनगर में मंदिरों में उमड़ी भीड़:पहले दिन मां दुर्गा के दर्शन को पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    2 hours ago

    1

    0

    अम्बेडकरनगर में चैत्र नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को जिले के प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भोर से ही भक्त मां दुर्गा के दर्शन और पूजन के लिए पहुंचने लगे। मां दुर्गा के जयकारों और भक्ति गीतों से शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। अकबरपुर स्थित मां दुर्गा मंदिर में सुबह 4 बजे से ही भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था। दिन चढ़ने के साथ ही मंदिर परिसर में लंबी कतारें लग गईं। श्रद्धालुओं ने नारियल, चुनरी और प्रसाद चढ़ाकर मां का आशीर्वाद लिया। प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था की और दर्शन के लिए अलग-अलग लाइनें बनाईं। मंदिरों को विशेष रूप से फूलों और रोशनी से सजाया गया था। यहां दुर्गा सप्तशती पाठ और विशेष आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। परिवारों के साथ पहुंचे श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर मां से सुख-शांति की प्रार्थना की। सुबह से ही घंटों तक पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। जिले के अन्य प्रमुख दुर्गा मंदिरों में भी पहले दिन भारी भीड़ देखने को मिली। कई स्थानों पर भंडारे और जागरण की तैयारियां की गई हैं। मंदिर समितियों ने साफ-सफाई, पेयजल और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। नवरात्र को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सभी प्रमुख मंदिरों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी के साथ पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। महिला श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलग लाइनें और हेल्प डेस्क भी बनाए गए हैं। श्रद्धालुओं का मानना है कि मां दुर्गा की आराधना से जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, इसी आस्था के साथ पूरे नौ दिनों तक धार्मिक आयोजन जारी रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में मौसा के साथ निकली 15-साल की लड़की लापता:दवा लेने गई थी, गांव के बाहर अंडरवियर मिले; पास में मौसा बेहोश पड़े थे
    Next Article
    हाथरस में धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाए गए:ईद से एक दिन पहले शासन के निर्देशों पर धर्मगुरुओं की सहमति से कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment