Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाए गए:ईद से एक दिन पहले शासन के निर्देशों पर धर्मगुरुओं की सहमति से कार्रवाई

    2 hours ago

    1

    0

    हाथरस में शासन के निर्देशों के बाद धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाए गए हैं। जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सघन अभियान चलाया। इस दौरान मानक से अधिक ध्वनि वाले लाउडस्पीकरों को आपसी सहमति से हटवाया गया और अनुमति से लगे लाउडस्पीकरों की ध्वनि को निर्धारित किया गया। पुलिस बल के साथ क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों ने धार्मिक स्थलों पर बिना अनुमति लगे लाउडस्पीकरों के संबंध में धर्मगुरुओं से बातचीत की। उन्हें उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों और ध्वनि प्रदूषण (विनियमन और नियंत्रण) नियम 2000 के तहत निर्धारित अधिकतम ध्वनि सीमा के बारे में अवगत कराया गया। 3 तस्वीरें देखिए… पुलिस प्रशासन ने दिए निर्देश.... धर्मगुरुओं ने शासन के आदेशों का स्वागत किया और स्वयं अपने धार्मिक स्थलों से अवैध या अधिक संख्या में लगे लाउडस्पीकरों को हटाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि ध्वनि की मात्रा मानक के अनुरूप रखी जाएगी और इसे इस स्तर तक कम किया जाएगा जिससे लाउडस्पीकर से निकलने वाली ध्वनि केवल धर्मस्थल के परिसर तक ही सीमित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चैत्र नवरात्र शुरू, अम्बेडकरनगर में मंदिरों में उमड़ी भीड़:पहले दिन मां दुर्गा के दर्शन को पहुंचे हजारों श्रद्धालु
    Next Article
    नवरात्रि का पहला दिन, मां शैलपुत्री की पूजा:रायबरेली के दुर्गा मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment