Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट को बजट में 50 करोड़ का कॉरपस फंड:भाजपा ने कहा-ये विकास की रफ्तार तेज करेगी, सपा बोली- इसमें युवाओं के लिए कुछ भी नहीं

    13 hours ago

    1

    0

    प्रदेश सरकार के बजट में चित्रकूट धाम नगरी के लिए 50 करोड़ रुपये का कॉरपस डेवलपमेंट फंड घोषित किया गया है। इस घोषणा के बाद जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। सत्ताधारी दल इसे विकास की बड़ी सौगात बता रहा है, जबकि विपक्ष इसे केवल 'झुनझुना' करार दे रहा है। बताया जा रहा है कि इस फंड का उपयोग चित्रकूट धाम के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और नगरीय संरचना को मजबूत करने में किया जाएगा। स्थानीय विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इस राशि को योजनाबद्ध तरीके से खर्च किया गया, तो यह क्षेत्र रियल एस्टेट और जमीन-मकान के निवेशकों के लिए बेहतर रिटर्न का अवसर प्रदान कर सकता है। बीजेपी अध्यक्ष बोले- फंड चित्रकूट को नई दिशा देगा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष महेंद्र कोटर ने बजट का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हमेशा से चित्रकूट के विकास को लेकर सकारात्मक रहे हैं। उन्होंने जोर दिया कि 50 करोड़ रुपये का यह कॉरपस फंड चित्रकूट को नई दिशा देगा और धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगा। सपा बोली- ये बस झुनझुना वहीं, समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज यादव ने बजट पर सवाल उठाए। उन्होंने इसे 'झुनझुना' बताते हुए कहा कि जिले में रोजगार और उद्योग के लिए कोई ठोस प्रावधान नहीं किया गया है। यादव ने आरोप लगाया कि चित्रकूट के युवा रोजगार के अभाव में प्रतिदिन पलायन कर रहे हैं और स्वास्थ्य सेवाएं भी चरमराई हुई हैं। उन्होंने कहा कि जब तक रोजगार और बुनियादी सुविधाओं पर ठोस काम नहीं होगा, तब तक ऐसे बजट का आम जनता को सीधा लाभ नहीं मिलेगा।इस संबंध में जब एडीएम चंद्रशेखर से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि बजट की घोषणा लखनऊ स्तर पर हुई है। जिले को अभी तक इसकी आधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि विस्तृत दिशा-निर्देश मिलने के बाद ही आगे की जानकारी दी जा सकेगी।बजट में 50 करोड़ रुपये के फंड की घोषणा के बाद अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि यह राशि धरातल पर किस तरह और कितनी तेजी से उपयोग में लाई जाती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूजीसी विनियमावली 2026 के समर्थन में लखनऊ में मार्च:सामाजिक न्याय मोर्चा के बैनर तले कैसरबाग चौराहे से परिवर्तन चौक तक वकीलों ने निकाला मार्च
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में मारपीट, महिला की मौत:रास्ते में रोककर किया था हमला, 5 लोगों पर FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment