Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में 17 दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर शुरू:240 बच्चे सीखेंगे जीवनोपयोगी कौशल

    3 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट में दीनदयाल शोध संस्थान द्वारा संचालित रामनाथ आश्रमशाला में 17 दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर शुक्रवार को शुरू हुआ। इसका उद्देश्य ग्रामीण अंचल के बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और जीवन कौशल विकसित करना है। यह शिविर 10 मई तक चलेगा, जिसमें विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ बच्चों को प्रशिक्षण देंगे। शिविर का उद्घाटन विद्यालय के सभागार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय और भारतरत्न राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख के चित्रों पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन, शिविराधिकारी देवदत्त तिवारी और शैक्षणिक अनुसंधान केंद्र के प्रभारी कालिका प्रसाद श्रीवास्तव उपस्थित रहे। संगठन सचिव अभय महाजन ने शिविरार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत, हिम्मत और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने पर सफलता निश्चित रूप से मिलती है। वहीं कालिका प्रसाद श्रीवास्तव ने बच्चों को भारत के गौरवशाली अतीत से परिचित कराते हुए उनके कर्तव्यों और संस्कारों की महत्ता बताई। शिविराधिकारी देवदत्त तिवारी ने जानकारी दी कि शिविर की दिनचर्या प्रतिदिन सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक चलेगी। इसमें सामूहिक, शारीरिक और बौद्धिक कार्यक्रमों के साथ 10 प्रकार की विविध कलाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। बच्चों को हारमोनियम, ढोलक, गायन, नृत्य, चित्रकला, गोबर कला, संस्कृत संभाषण, अंग्रेजी संभाषण और कंप्यूटर जैसे विषयों में प्रशिक्षित किया जाएगा। शारीरिक प्रशिक्षण के अंतर्गत पीटी, योगचाप, डंबल, लेजिम, प्राणायाम और सूर्य नमस्कार जैसी विधाओं का अभ्यास कराया जाएगा। स्थानीय और दूरदराज क्षेत्रों से आए प्रशिक्षित विशेषज्ञ बच्चों को यह प्रशिक्षण देंगे। शिविर संयोजक सत्यराम यादव ने बताया कि इस शिविर में कुल 240 शिविरार्थी शामिल हैं, जिनमें 147 बालक और 93 बालिकाएं हैं। इनके मार्गदर्शन के लिए 20 प्रशिक्षक सहायक तैनात किए गए हैं। शिविर के दौरान विभिन्न शारीरिक और बौद्धिक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता प्रकाश प्रजापति ने किया। इस अवसर पर डॉ. अनिल जायसवाल, डॉ. अशोक पाण्डेय, राजेंद्र सिंह, सीमा पाण्डेय, इंजीनियर राजेश त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाइक सवार 3 युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर:होमगार्ड की परीक्षा देने जा रहे थे युवक,हादसे में आगरा के 2 युवकों की हुई मौत
    Next Article
    मऊ जिलाधिकारी ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया:सफल, निष्पक्ष और पारदर्शी संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment