Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में 5 चोरी की घटनाओं का खुलासा:अंतर्जनपदीय गिरोह के 2 चोर गिरफ्तार, तमंचा-नकदी सहित माल बरामद

    2 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट पुलिस ने चोरी की पांच घटनाओं का खुलासा करते हुए अंतर्जनपदीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी के जेवरात, नकदी, अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देश पर अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर अरविंद कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में कोतवाली कर्वी प्रभारी श्याम प्रताप पटेल की टीम ने इन आरोपियों को पकड़ा। पुलिस को शनिवार देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल से भरतकूप से रामसैया की ओर आ रहे हैं। उनके पास चोरी का सामान और अवैध हथियार होने की जानकारी मिली थी। इस सूचना पर पुलिस टीम ने रामसैया तिराहे के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक गुरु (32), निवासी कछारपुरवा, थाना कोतवाली कर्वी, और राजकुमार (35), निवासी काजीपुरवा, थाना कोतवाली महोबा के रूप में हुई है। तलाशी में दीपक के पास से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और 14 हजार रुपये नकद मिले। राजकुमार के पास से दो जिंदा कारतूस और 10 हजार रुपये बरामद हुए। आरोपियों के बैग की तलाशी लेने पर चांदी के जेवरात और चोरी के उपकरण मिले। बरामद सामान में चार जोड़ी पायल, 18 बिछिया, दो बिछुवा, एक करधनी, चांदी के सिक्के, लगभग 995 ग्राम की चेन, 24 हजार रुपये नकद, लोहे की रॉड और हथौड़ी शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने दो अन्य साथियों राजू और अवधेश के साथ मिलकर गोलतालाब पटेल नगर, भरतपुरी कर्वी, बनकट, इलाहाबाद रोड कछारपुरवा और खोही-शिवरामपुर रोड क्षेत्र में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। गिरोह के अन्य साथी चोरी का कुछ माल बेचने के लिए ले गए हैं। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और बरामद मोटरसाइकिल को सीज कर दिया है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पार्षद के भाई के गले में फंदा, शव कुर्सी पर:प्रयागराज में संदिग्ध हाल में मौत, सुसाइड नोट नहीं मिला, पुलिस बोली-खुदकुशी की
    Next Article
    बस्ती में तालाब के पास मिला गोमांश:हिंदूवादी संगठनों ने की कार्रवाई की मांग, जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment