Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में बाढ़ का पानी उतरा, तबाही के निशान बाकी:500 से ज्यादा दुकानें और 30 होटलों में मलबा भरा; 100 गांवों में घुसा पानी

    3 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट जिले में मंदाकिनी नदी का पानी शुक्रवार सुबह से स्थिर हो गया है। धीरे धीरे पानी उतर रहा है, लेकिन अपने पीछे तबाही के निशान छोड़ गया है। बारिश रुकने के बाद प्रशासन और स्थानीय लोग प्रभावित इलाकों में सफाई और नुकसान का जायजा लेने में लगे हैं। रामघाट, सीतापुर, रत्नावली मार्ग, भरतघाट, प्रमोद वन और आरोग्यधाम जैसे कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया था। इससे 500 से ज्यादा दुकानें और करीब 30 होटल प्रभावित हुए। पानी उतरने के बाद दुकानों और होटलों में काफी मिट्टी जमा हो गई है। दुकानदार और होटल मालिक अब अपनी दुकानों और होटलों की सफाई कर रहे हैं। दुकानों में रखा खाने का सामान, कपड़े और दूसरा सामान पानी में भीगकर खराब हो गया है। दो तस्वीरें देखें 1000 से ज्यादा घरों में पानी जिले में बाढ़ से करीब 100 गांवों पर असर पड़ा है। एक हजार से ज्यादा घरों में पानी घुस गया, जिससे लोगों का अनाज, खाने-पीने का सामान और कपड़े खराब हो गए। तेज बारिश और बाढ़ के कारण करीब 100 मकान गिरने की भी जानकारी मिली है। अब तक जिले में छह लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, मानिकपुर तहसील में बरदहा नदी अभी भी तेज बहाव पर है। कारी बराह रपटा और धारकुंडी पुल के पास सड़क बह जाने से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश का संपर्क टूट गया है। केकरामार रपटा पर करीब दो फीट पानी के तेज बहाव के बीच ग्रामीण और वाहन निकलते रहे, जिसमें कई वाहन फंस गए। ये गांव भी चपेट में आए नदी के तेज बहाव से चमरौहा, मऊ गुरदरी, गढ़वा, टेढ़वा, सकरौहा, रानीपुर, कल्याणपुर, सेखापुर, बंधवा, डोडा माफी, बभिया और टिकरिया समेत 40 गांवों पर असर पड़ा है। चमरौहा घाट रपटा पर चार फीट पानी बह रहा है। मऊ गुरदरी के हरभूषण और हरभजन पुरवा की करीब 2 हजार आबादी टापू जैसी हालत में फंस गई है। प्रधान रामनाथ के मुताबिक, कई घर गिर गए हैं और बिजली-पानी की सप्लाई बंद है। डोडा बांध में मरम्मत का काम भी शुरू हो गया है। दो और तस्वीरें देखें
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में बिजली व्यवस्था मजबूत:2000 लोगों को मिलेगा बेहतर सप्लाई का लाभ, 100 केवीए ट्रांसफार्मर लगाया
    Next Article
    ठाकुरद्वारा मंदिर में जन्माष्टमी की धूम:दर्शन के लिए सुबह से उमड़ने लगे श्रद्धालु; गूंज रहे भगवान के जयकारे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment