Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में फार्मर रजिस्ट्री अभियान का DM ने किया निरीक्षण:धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश

    2 hours ago

    2

    0

    चित्रकूट के विकासखंड कर्वी के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिद्धपुर में चल रहे फार्मर रजिस्ट्री अभियान का जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने सोमवार को औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सचिवालय भवन में लगे कैंप का दौरा कर रजिस्ट्री कार्य, राजस्व अभिलेखों और अन्य व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को बताया गया कि ग्राम पंचायत सिद्धपुर में कुल 328 फार्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य निर्धारित है, जिसमें से 44 रजिस्ट्रियां अभी भी लंबित हैं। इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने लेखपाल को निर्देश दिए कि आधार अप्रूवल की प्रक्रिया तुरंत पूरी की जाए और नाम संशोधन से संबंधित सभी मामलों का निस्तारण उसी दिन सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आगाह किया कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश स्तर पर प्रतिदिन फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा की जा रही है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन किसानों की रजिस्ट्री अभी तक नहीं हुई है, उनसे दूरभाष पर संपर्क कर उन्हें कैंप में बुलाया जाए, ताकि शत-प्रतिशत लक्ष्य जल्द से जल्द पूरा किया जा सके। जिन व्यक्तियों के पास कृषि योग्य भूमि नहीं है, उन्हें अपात्र घोषित करते हुए उनकी सूची उपनिदेशक कृषि को भेजने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि फार्मर रजिस्ट्री के अभाव में किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उर्वरक सब्सिडी सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा। जमीन विवाद के निपटारे का दिया निर्देश निरीक्षण के दौरान बाउंड्रीवॉल निर्माण कार्य भूमि विवाद के कारण रुका पाया गया। इस पर जिलाधिकारी ने लेखपाल, सचिव और ग्राम प्रधान को आपसी समन्वय से तत्काल समाधान निकालकर निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। साथ ही, लाइब्रेरी कक्ष छोटा होने के कारण ग्राम प्रधान कक्ष में पुस्तकालय संचालित करने की वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश दिए गए। अन्नपूर्णा भवन में बने रैंप के मानक अनुरूप न होने पर उसे तुरंत ठीक कराने और परिसर में मिट्टी भराई कर सौंदर्यीकरण कराने को भी कहा गया। जिलाधिकारी ने ग्राम स्तर पर बेहतर समन्वय और जन जागरूकता के लिए मुनादी कराने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कर्वी पूजा साहू, उपनिदेशक कृषि राजकुमार, ग्राम प्रधान रामकिंकर सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फरेंदा सीट पर कौन मजबूत, विधायक वीरेंद्र या कोई और:भाजपा से बजरंग बहादुर या शिवेंद्र चौधरी में कौन पसंद? सपा-बसपा किसे दिग्गज मानते हैं
    Next Article
    शादी का झांसा देकर रेप कर वीडियो बनाया:वायरल करने की देता था धमकी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार; अन्य की तलाश में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment