Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का उद्घाटन:जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय में सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू

    7 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट में जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय दिवा-रात्रि विशेष शिविर शुरू हो गया है। इस शिविर का उद्घाटन कार्यक्रम समन्वयक डॉ. आनंद कुमार, डॉ. बसंत जायसवाल, कार्यक्रम अधिकारी एसपी मिश्रा, डॉ. संजय कुमार नायक और भविष्या माथुर ने किया। शिविर के दौरान स्वयंसेवक प्रतिदिन योग, स्वच्छता अभियान और सफाई कार्य में भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त, मतदाता जन जागरूकता रैलियां भी निकाली जाएंगी। मुख्य अतिथि प्रो. विनोद शंकर सिंह ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को सदैव प्रेरित करती है। उन्होंने भारतरत्न पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि शब्द कभी नहीं मरते, जैसे वर्षा का जल कई स्थानों पर जाता है, उसी तरह ज्ञान युवाओं के माध्यम से ब्रह्मांड में विभिन्न रूपों में फैलेगा। प्रथम सत्र में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार नायक ने स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के संदेशों का पालन करने और अनुशासन में रहकर काम करने का महत्व समझाया। कार्यक्रम अधिकारी एसपी मिश्रा ने बताया कि रासेयो 'मैं नहीं आप' की राष्ट्र भावना से प्रेरित होकर उपस्थित रहने की शिक्षा देती है। उद्घाटन के बाद, कुशवाहा बस्ती, सीतापुर ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों में 'स्वच्छ ग्राम, स्वस्थ ग्राम' रैली निकाली गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में बोतलबंद पानी के 5 नमूने फेल:हानिकारक बैक्टीरिया मिलने पर 4 कंपनियों के लाइसेंस रद्द
    Next Article
    यूपी बोर्ड की पहली पाली में अंग्रेजी की परीक्षा:दूसरी पाली में इंटर का बायोलॉजी और मैथमेटिक्स पेपर होगा आयोजित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment