Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ:डीएम ने बच्चों को बांटीं मुफ्त किताबें, नामांकन पर जोर

    2 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट में बुधवार को 'स्कूल चलो अभियान-2026' और प्रवेशोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। विकासखंड कर्वी के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय, कछार पूर्रवा में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने दीप प्रज्वलित कर और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान छात्राओं ने स्वागत गीत और वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम में 24 नवप्रवेशित बच्चों का तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया। जिलाधिकारी ने इन बच्चों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें वितरित कीं और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा ही वह आधार है, जिससे व्यक्ति समाज में सम्मानजनक स्थान प्राप्त करता है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में वर्तमान में लगभग 1.20 लाख छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। उन्होंने लक्ष्य निर्धारित किया कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराएं और उनकी नियमित उपस्थिति पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने बालिकाओं की प्रगति की सराहना भी की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बी.के. शर्मा ने जानकारी दी कि 15 अप्रैल तक पहले चरण में सभी बच्चों का नामांकन पूरा कर लिया जाएगा। दूसरे चरण में छूटे हुए बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से यह भी अपील की कि डीबीटी के माध्यम से मिलने वाली धनराशि का उपयोग केवल जूता-मोजा, यूनिफॉर्म और स्टेशनरी पर ही करें। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने लाइब्रेरी, आईसीटी लैब, स्मार्ट क्लास और कक्षाओं का जायजा लिया। शिक्षण व्यवस्था और इंटरनेट आधारित पढ़ाई की समीक्षा करते हुए उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही, ग्राम पंचायत निधि से आंगनबाड़ी केंद्र के सुदृढ़ीकरण के निर्देश भी जारी किए गए। इस कार्यक्रम में शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने वाले छात्र विजय और छात्रा पूजा को पुरस्कृत किया गया। अंत में जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रक ने बाइक सवार तीन मजदूरों को मारी टक्कर:संभल में आलू खोदकर लौट रहे मजदूर गंभीर घायल, चालक हिरासत में
    Next Article
    लखनऊ में सड़क हादसे में चालक की मौत:घर से ड्यूटी पर जा रहे थे, सिर में आई गंभीर चोट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment