Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में ‘स्मार्ट मीटर’ के खिलाफ AAP का प्रदर्शन:‘डिजिटल लूट’ बताकर फूंके छायाचित्र, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा

    1 hour ago

    1

    0

    आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को चित्रकूट सहित पूरे प्रदेश में स्मार्ट मीटर योजना के विरोध में प्रदर्शन किया। कर्वी के पटेल तिराहे स्थित जिला विद्युत कार्यालय (राधालाज) के सामने कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर के छायाचित्र जलाए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा। यह प्रदर्शन पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आह्वान पर किया गया था। आप जिलाध्यक्ष सन्तोषी लाल शुक्ला ने आरोप लगाया कि प्रदेश में लागू स्मार्ट मीटर योजना "स्मार्ट" नहीं बल्कि "स्मार्ट चीटर" बन चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रीपेड सिस्टम में बैलेंस खत्म होते ही बिजली तुरंत काट दी जाती है, लेकिन रिचार्ज के बाद भी बिजली आपूर्ति घंटों बहाल नहीं होती, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्ला ने दावा किया कि प्रदेश में अब तक लगभग 78 से 80 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, जिनमें बड़ी संख्या प्रीपेड मीटरों की है। गलत बिलिंग, तेजी से बैलेंस खत्म होने और बार-बार बिजली कटौती की शिकायतें आम हो गई हैं। कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल पहले की तुलना में चार से पांच गुना तक बढ़ गए हैं, जिससे जनता में भारी आक्रोश है। आप नेताओं ने लगभग 20 हजार करोड़ के इस प्रोजेक्ट में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं और कमीशनखोरी की आशंका जताई। उनका कहना था कि मीटरों की कीमतों में भी भारी अंतर रहा है, जिससे योजना की पारदर्शिता पर सवाल उठते हैं। पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकार इसे वैकल्पिक बताती है, लेकिन जमीनी स्तर पर उपभोक्ताओं के घरों में जबरन मीटर लगाए जा रहे हैं। किसानों का मुद्दा उठाते हुए नेताओं ने कहा कि नलकूपों पर लगाए जा रहे 4G स्मार्ट मीटर भी परेशानी का कारण बन रहे हैं। नेटवर्क की समस्या और अधिक बिलिंग से सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था पहले से ही खराब है, जिससे किसानों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संजय करवरिया ने मांग की कि स्मार्ट मीटर योजना की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो और प्रभावित उपभोक्ताओं को उचित मुआवजा दिया जाए। वहीं, महिला विंग जिलाध्यक्ष सन्नो मौर्या ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन सड़क से लेकर सदन तक और तेज किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिट्‌टी धंसने से गड्‌ढे में दबा मजदूर, मौत:प्रयागराज में सीवर लाइन खुदाई के दौरान हादसा, 12 गहरे गड्ढे में 3 घंटे तक दबा रहा
    Next Article
    आजमगढ़ में शांतिपूर्वक संपन्न हो रही नीट परीक्षा:सुरक्षा व्यवस्था के किए गए हैं व्यापक इंतजाम, सीसीटीवी से हो रही निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment