Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में शांतिपूर्वक संपन्न हो रही नीट परीक्षा:सुरक्षा व्यवस्था के किए गए हैं व्यापक इंतजाम, सीसीटीवी से हो रही निगरानी

    1 hour ago

    1

    0

    आजमगढ़ में नीट परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो रही है। जनपद के 20 परीक्षा केन्द्रों पर एक पॉली (अपरान्ह 2 बजे से 5 बजे तक) में आयोजित होने वाले नीट (यूजी)-2026 की परीक्षा को पारदर्शी, निर्विघ्न और सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु कार्यपालक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक और नोडल अधिकारी-एनटीए की टीम लगातार सक्रिय है। परीक्षा में शामिल हुए सभी अभ्यर्थियों को चेकिंग के बाद ही एंट्री दीगई। आजमगढ़ में परीक्षा के अन्तर्गत कुल 9539 परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे हैं। परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों हेतु शीतल पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए थे। इसके साथ ही सीसीटीवी के माध्यम से परीक्षा की मॉनिटरिंग की जा रही है। बिना तलाशी नहीं किसी की एंट्री डीएम रविंद्र कुमार के निर्देशानुसार कि परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस कर्मी अभ्यर्थियों की तलाशी हेतु तैनात किये गए हैं। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु प्रत्येक परीक्षा के लिए एक-एक कार्यपालक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है। उप जिला मजिस्ट्रेट सदर, सगड़ी, निजामाबाद अपने क्षेत्रान्तर्गत परीक्षा केन्द्र पर भ्रमणशील रहकर शांति एवं कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगे तथा केन्द्रों का औचक निरीक्षण भी सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा केंद्र के आसपास किसी भी फोटो स्टेट की दुकान खोलने की अनुमति नहीं रहेगी। इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में ‘स्मार्ट मीटर’ के खिलाफ AAP का प्रदर्शन:‘डिजिटल लूट’ बताकर फूंके छायाचित्र, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा
    Next Article
    सुरेंद्र सिंह आर्मी सर्विस कॉर्प्स से सेवानिवृत्त:34 वर्षों की सेवा के बाद बुलंदशहर में हुआ स्वागत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment