Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन:स्वयंसेवकों ने श्रमदान और जागरूकता से विद्यालय परिसर को संवारा

    2 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट के उच्च प्राथमिक विद्यालय, कुशवाहा बस्ती में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) विशेष शिविर का समापन हो गया। शिविर का उद्घाटन प्रधानाचार्य डॉ. बसंत जायसवाल, कार्यक्रम अधिकारी एसपी मिश्रा, डॉ. संजय नायक, भविष्या माथुर और डॉ. अरविंद कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया था। विशेष शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने ग्रामीण क्षेत्रों में श्रमदान किया और व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। प्रतिदिन स्वयंसेवक विद्यालय परिसर और गांव में घर-घर जाकर स्वच्छता संदेश फैलाते रहे, जिससे 'स्वच्छ भारत' का संदेश ग्रामीणों तक पहुंचा। इसके साथ ही योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की सीख भी दी गई। गीत, रैलियां और नाटक से समाज को जागरूक किया बौद्धिक कार्यक्रमों का संचालन करते हुए कशिश मिश्रा ने बताया कि स्वयंसेवकों ने होली गीत, लोक गीत और सामाजिक उत्थान पर आधारित कार्यक्रमों के जरिए ग्रामीणों को जागरूक किया। जागरूकता रैलियों और नाटकों के माध्यम से युवाओं ने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया। अनुशासन और समयबद्धता का महत्व बताया गया कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार नायक ने स्वयंसेवकों को अनुशासन और समयबद्धता का महत्व समझाया और इसे जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्या सुधा ने स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इनके कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाएंगे। समापन समारोह और रिपोर्ट प्रस्तुत विशिष्ट अतिथि डॉ. बसंत जायसवाल ने विश्वविद्यालय के गुरुजनों द्वारा बच्चों में अनुशासन, सेवा, सहयोग और समर्पण की भावना बढ़ाने की बात कही। समापन समारोह में स्वयंसेवक मनोज मिश्रा ने सात दिनों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जबकि रिपोर्टिंग सूरज कुमार वर्मा ने की। कार्यक्रम अधिकारी एसपी मिश्रा ने उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वैभव पांडेय, संजना, कशिश सोनी, करीना, गीता सहित कई स्वयंसेवक और गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। राष्ट्रीय गान के साथ सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    5 मार्च तक तेज हवाएं चलेंगी, तापमान बढ़ेगा:फरवरी का आखिरी दिन-रात सबसे गर्म, होली पर 35 डिग्री के पार जाएगा पारा
    Next Article
    महराजगंज में दुष्कर्म का आरोपी कस्टडी से फरार:आरोपी की पेशी के लिए ले जा रहे थे, दो पुलिसकर्मियों पर मुकदमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment