Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Marathi Pride Day | भाजपा क्षेत्रीय भाषाओं को खत्म कर हिंदी की सर्वोच्चता थोपना चाहती है, Uddhav Thackeray का बयान

    3 hours from now

    1

    0

    मराठी गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला। ठाकरे ने भाजपा पर 'सांस्कृतिक वर्चस्व' की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र की सत्ताधारी पार्टी क्षेत्रीय पहचान को मिटाकर हिंदी की सर्वोच्चता स्थापित करने के मिशन पर है।उद्धव ठाकरे मराठी गौरव दिवस के अवसर पर पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि भाजपा की नीति क्षेत्रीय भाषाओं, परंपराओं और संस्कृतियों को खत्म करने की है क्योंकि वह हिंदी की सर्वोच्चता स्थापित करना चाहती है। ठाकरे ने दावा किया कि भाजपा शिवसेना (उबाठा) को खत्म करना चाहती है क्योंकि वह जानती है कि जब तक यह पार्टी अस्तित्व में है, ‘मराठी मानुष’ गर्व से खड़े रहेंगे।इसे भी पढ़ें: UEFA Conference League में बड़ा उलटफेर, Crystal Palace शान से तो Fiorentina मुश्किल से पहुंची Last 16 में।  उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र को एक क्षेत्रीय दल की जरूरत है और वह दल शिवसेना (उबाठा) है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी को लोगों पर थोपा नहीं जाना चाहिए। ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र में मराठी का उपयोग अनिवार्य करने वाली सरकार भी उन्हीं की थी। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार द्वारा मराठी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए कदम बाद की सरकारों द्वारा रोक दिए गए। उन्होंने यह भी कहा कि मराठी भवन का निर्माण अभी तक नहीं हुआ है।इसे भी पढ़ें: Playoff की रेस में Anaheim Ducks की बड़ी चुनौती, 7वीं घरेलू जीत के लिए Winnipeg Jets से होगी भिड़ंत। राजनीतिक गलियारों में हलचलउद्धव ठाकरे का यह बयान ऐसे समय में आया है जब महाराष्ट्र में आगामी चुनावों को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। भाषा और 'मराठी अस्मिता' का कार्ड खेलकर ठाकरे ने न केवल अपने कैडर में जोश भरने की कोशिश की है, बल्कि भाजपा को 'मराठी विरोधी' दिखाने का दांव भी चला है। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    पेट्रोल पंप पर बिना पैसे दिए ही फरार हुआ थार चालक, पीछा करने पर मोटरसाइकिल को 5 किलोमीटर तक घसीटा-VIDEO
    Next Article
    'मैं दखल दूंगा, पाकिस्तान के साथ मेरी...', पाक-अफगानिस्तान तनाव पर राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान, शहबाज और मुनीर का भी किया जिक्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment