Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में संदिग्ध हालत में युवक की मौत:पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव, नहीं हो सकी पहचान

    1 hour ago

    2

    0

    चित्रकूट के सोनारन पुरवा में गुरुवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। सुबह करीब 9 बजे कुछ ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे, तभी उनकी नजर सड़क किनारे एक पेड़ पर लटके शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दुर्विजय सिंह और शिवरामपुर चौकी प्रभारी कैलाश नाथ पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने युवक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। युवक की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। स्थानीय लोग इस घटना को आत्महत्या या हत्या के बाद शव लटकाने की आशंका जता रहे हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दुर्विजय सिंह ने बताया कि युवक की पहचान के प्रयास जारी हैं। प्रथम दृष्टया यह मामला संदिग्ध लग रहा है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आसपास के थानों से भी गुमशुदगी की जानकारी जुटा रही है। युवक की पहचान न होने से मामला अभी भी रहस्यमय बना हुआ है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में 17 साल की लड़की की हत्या:घर के बगल में मिली खून से सनी लाश, अफसर मौके पर
    Next Article
    वाराणसी में गंगा सप्तमी पर 51लीटर दूध से हुआ अभिषेक:नमामि गंगे ने श्रद्धालुओं संग स्वच्छता का लिया संकल्प, बटुकों ने की विशेष पूजन-अर्चन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment