Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में सड़क हादसे में 3 की मौत:दो बाइकों की टक्कर में मासूम सहित 2 गंभीर घायल

    2 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक सड़क हादसा हो गया। गुरौला मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में एक मासूम सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार, मानिकपुर क्षेत्र निवासी धनीराम अपनी मोटरसाइकिल से सकारउहा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से उनकी टक्कर हो गई। दोनों बाइकों पर कुल पांच लोग सवार थे, जो सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने धनीराम, शिवमूरत और एक मासूम सब्बू को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल हुए दो अन्य लोगों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। मानिकपुर थाना प्रभारी प्रकाश यादव ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर में भर्ती दोनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दंपती के खातों से 18 लाख रुपए की ठगी:बुलंदशहर में डॉक्टर अपॉइंटमेंट ऐप डाउनलोड कराकर साइबर अपराधियों ने किया घोटाला
    Next Article
    श्रावस्ती में 150 उज्ज्वला लाभार्थियों को मुफ्त गैस रिफिल:होली से पहले सब्सिडी चेक वितरित, शेष को खाते में मिलेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment