Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:दूसरा घायल; परिजनों ने किया प्रदर्शन

    2 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट सदर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में एक युवक की मृत्यु हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों ने जिला अस्पताल परिसर में शव रखकर प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, देर रात दो युवक मोटरसाइकिल से जा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार शैलेंद्र उर्फ गोलू और मनजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान शैलेंद्र उर्फ गोलू की स्थिति बिगड़ गई और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल मनजीत को प्राथमिक उपचार के बाद दिवाकर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। शैलेंद्र उर्फ गोलू की मृत्यु की खबर मिलते ही परिजनों में शोक छा गया। आक्रोशित परिजनों ने शव को जिला अस्पताल में रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। अस्पताल परिसर में काफी देर तक हंगामा जारी रहा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया। क्षेत्राधिकारी अरविंद कुमार वर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ नायब तहसीलदार मंगल यादव भी मौजूद थे, जिन्होंने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, अंतिम जानकारी मिलने तक परिजन शांत नहीं हुए थे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि टक्कर मारने वाले चार पहिया वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। परिजन आरोपी वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में सहस्त्र लिंगम रामेश्वर भगवान का वाषिर्कोत्सव मनाया गया:रुद्राष्टाध्यायी का अखंड पाठ, सहस्त्र लिंगम का अभिषेक और हवन से सुवासित हुआ वातावरण
    Next Article
    आबूधाबी से अयोध्या लौटे महंत देवेंद्रप्रसादाचार्य:एयरपोर्ट पर बृजभूषण सिंह ने किया स्वागत, एक हफ्ते से फंसे हुए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment