Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली DM ने गैस कालाबाजारी रोकने को उठाया कदम:सभी एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट करेंगे निगरानी, कंट्रोल रूम भी बना

    10 hours ago

    1

    0

    चंदौली के जिलाधिकारी (DM) चंद्र मोहन गर्ग ने रसोई गैस की कालाबाजारी, जमाखोरी और अधिक वसूली रोकने के लिए पहल की है। उन्होंने जनपद के सभी मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारियों को इसकी निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी है। DM ने बताया कि जिले की सभी 40 गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारी निगरानी करेंगे। इसके अतिरिक्त, एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, जिसकी निगरानी और नोडल अधिकारी जिला पूर्ति अधिकारी वासदेव तिवारी को नामित किया गया है। यह कदम इराक, इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव के कारण खाड़ी देशों में बनी स्थिति के मद्देनजर उठाया गया है। इस तनाव से रसोई गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की संभावित कमी का माहौल बन गया है, जिसके चलते गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसियों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। उपभोक्ताओं को भविष्य में रसोई गैस की किल्लत की आशंका है। इसी आशंका को देखते हुए DM चंद्र मोहन गर्ग ने पेट्रोलियम कंपनी के अधिकारियों और गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की। कंपनियों के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जनपद में डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी रहेगी। DM ने यह भी बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ लोगों ने माहौल खराब करने का प्रयास किया था, लेकिन धरातल पर स्थिति सामान्य है। गैस एजेंसियों पर रसोई गैस सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और उपभोक्ता अपनी बुकिंग कराकर सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने जनता से आपसी समन्वय और धैर्य बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। DM ने चेतावनी दी कि यदि जमाखोरी, ब्लैक मार्केटिंग या अधिक वसूली के मामले सामने आते हैं, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता के हितों के साथ किसी भी प्रकार की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में भारत मुक्ति मोर्चा का प्रदर्शन:राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम प्रतिनिधि को दिया, कई मांगें रखीं
    Next Article
    महिला ने सब्जी दुकान में घुसाई कार, VIDEO:दुकानदार बाल-बाल बचा, सामान बिखर गया और ठेला टूटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment