Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली के केशवपुर गांव में कई महीने से सफाईकर्मी नहीं:गलियों से सचिवालय तक गंदगी का अंबार, संक्रामक बीमारियों का बना खतरा

    3 hours ago

    1

    0

    चंदौली जिले के सदर ब्लॉक स्थित केशवपुर गांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कई महीनों से सफाईकर्मी की तैनाती न होने के कारण गांव की गलियों, सड़कों, विद्यालय परिसर और मिनी सचिवालय तक में गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इस अव्यवस्था को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी असंतोष है। उनका आरोप है कि अधिकारियों की उदासीनता के चलते गांव में यह स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों को आशंका है कि गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियां फैल सकती हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कृष्णा कुमार ने बताया कि सफाईकर्मी की अनुपस्थिति के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी (CDO), ग्राम विकास अधिकारी और पंचायत राज अधिकारी को कई बार लिखित शिकायतें भेजी जा चुकी हैं। हालांकि, इन शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि गांव में पहले तैनात सफाईकर्मी परमानंद इस समय मुख्य विकास अधिकारी के आवास पर कार्यरत हैं, जिसके कारण केशवपुर गांव में सफाई का काम पूरी तरह ठप पड़ा है। ग्राम प्रधान लच्छो देवी ने भी अधिकारियों को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराया है। उन्होंने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि एक महीने से सफाईकर्मी न होने के कारण गंदगी बढ़ गई है और लोग बीमार पड़ने लगे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गांव में सफाईकर्मी की तैनाती नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इस संबंध में, CDO आर जगत साईं ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सफाईकर्मी को तैनात किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में चेन स्नेचिंग प्रयास के दोषी को सजा:कंकरखेड़ा पुलिस की प्रभावी पैरवी से 1 साल का कारावास
    Next Article
    आजमगढ़ में BSA की बड़ी कार्रवाई:कई स्कूलों में ताला, शिक्षक गायब और बच्चे झाड़ू लगाते मिले; नोटिस जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment