Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में 4 लोगों को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने अवैध पिस्टल और बुलेट बाइक भी बरामद की

    3 hours ago

    1

    0

    चंदौली के मुगलसराय में चार लोगों को गोली मारकर घायल करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने आरोपी सूर्य प्रकाश सिंह उर्फ चुन्नू सिंह को भीखमपुर रौना रोड से पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध पिस्टल और एक बुलेट बाइक बरामद की है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने इस गिरफ्तारी और बरामदगी का खुलासा किया। घटना 28 फरवरी को सहजौर गांव के पास हुई थी। सूर्यप्रकाश सिंह उर्फ चुन्नू सिंह का कुछ युवकों से विवाद हो गया था। इसके बाद देर रात उसने अवैध पिस्टल से गोली चलाकर सोनू यादव, राजकुमार, कृष्णा यादव और अक्षय यादव को घायल कर दिया था। मुगलसराय कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को दबोचा। एसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज है। 28 फरवरी को उसने दूसरी घटना को अंजाम दिया। आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेजा जा रहा है। वहीं, गोली लगने से घायल हुए सभी लोग सुरक्षित हैं और उनका वाराणसी के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। पुलिस टीम में मुगलसराय कोतवाल संतोष कुमार सिंह, सूरज रावत, धर्मदेव प्रसाद, सीताराम यादव, वीरेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यमुना नदी में मिला विवाहित महिला का शव:जालौन में पुलिस ने बाहर निकाला, शिनाख्त की कोशिश कर रही
    Next Article
    गोंडा में 1 रुपए को लेकर दुकानदार-ग्राहक में जमकर मारपीट:चार लोग घायल, पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment