Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में गोवंश तस्कर गिरफ्तार, 6 गाय बरामद:अयोध्या का आरोपी पश्चिम बंगाल ले जा रहा था खेप

    3 hours ago

    1

    0

    चंदौली जिले की सैयदराजा थाना पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जेठमलपुर तिराहे के पास एक चार पहिया मालवाहक वाहन से छह गोवंश बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में एक अंतरराज्यीय तस्कर को भी गिरफ्तार किया है, जो गोवंश को वध के लिए पश्चिम बंगाल ले जा रहा था। पुलिस टीम हाईवे पर वाहनों की जांच कर रही थी, तभी उन्हें सूचना मिली कि एक वाहन में गोवंश लादकर बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने एनएच-2 हाईवे पर जेठमलपुर गांव के पास बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू की। कुछ देर बाद एक वाहन आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने वाहन को तेज और खतरनाक तरीके से चलाते हुए पुलिस टीम को कुचलने की कोशिश की। इसके बाद वाहन बैरियर और डिवाइडर से टकराकर रुक गया। पुलिस ने घेराबंदी कर चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। गिरफ्तार चालक की पहचान अयोध्या जनपद के रौनाही थानाक्षेत्र निवासी अमरजीत यादव के रूप में हुई है। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से कुल छह गोवंश (गाय) बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी अमरजीत ने बताया कि वह सुल्तानपुर जनपद से गोवंश इकट्ठा कर उनकी तस्करी करता है और उन्हें पश्चिम बंगाल के पंडुआ शहर ले जाने वाला था। पुलिस टीम आरोपी से उसके नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई में सैयदराजा थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा, राजेश कुमार, शैलेंद्र यादव, दिनेश यादव और रतन कुमार शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर के नैमिष में चैत्र नवरात्र शुरू,पुलिस बल तैनात:पहले दिन मां शैलपुत्री के दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़,सुबह से लगी भक्तों की लाइन
    Next Article
    बलिया में खरिका-भाखर महोत्सव आयोजित:पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव ने किया उद्घाटन, भोजपुरी कलाकारों ने दी प्रस्तुति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment