Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में कांग्रेस का होली मिलन समारोह:मासिक बैठक में पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चा

    8 hours ago

    1

    0

    चंदौली जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को मासिक बैठक और होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद भर से आए कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर स्वागत किया और गले मिलकर बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने संगठन की नीतियों के विस्तार और लोगों को संगठन से जोड़ने पर चर्चा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व हमें विविधता में एकता का संदेश देता है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर लोग जाति-धर्म से ऊपर उठकर एक-दूसरे को गले लगाते हैं और कटुता को दूर करते हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने होली को 'वसुधैव कुटुंबकम्' का संदेश देने वाला पर्व बताया। उन्होंने कहा कि होली एकता और भाईचारे को बढ़ावा देती है, तथा विघटनकारी ताकतों के मंसूबों पर पानी फेरती है। इस त्योहार में अमीर-गरीब सभी एक-दूसरे को गले लगाते हैं और एक ही रंग में सराबोर हो जाते हैं। मासिक बैठक के दौरान अगले एक महीने के कार्य की रूपरेखा तैयार की गई। इसमें संगठन को मजबूत करने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही, जिले में पंचायत चुनाव को मजबूती से लड़ने की रणनीति भी बनाई गई। ये रहे मौजूद इस अवसर पर बृजेश गुप्ता, शिवेंद्र मिश्रा, मधु राय, विजय त्रिपाठी, गंगा प्रसाद, तरुण पाण्डेय, डॉ. मंशा देवी, रामानंद यादव, रजनीकांत पांडेय, सतीश बिंद, दयाराम पटेल, राजेंद्र गौतम, श्रीराम यादव, शिव तपस्या तिवारी, हम्मीर शाह, अरविंद पाण्डेय, नवीन पाण्डेय, राधेश्याम यदुवंशी, संतोष तिवारी, चंद्रवंश यादव, डॉ. पीसी सिंह, अमरदेव राम, श्रीकांत पाठक, उदय उपाध्याय, दीनदयाल विश्वकर्मा, बेचन पाठक, सतेन्द्र सहित कई अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्री ओमप्रकाश का दावा- 50 करोड़ फर्जी राशन कार्ड:बोले- जांच हुई तो 80 करोड़ से घटकर 30 करोड़ होगी संख्या, सपा को बीजेपी की बी टीम बताया
    Next Article
    संभल में छात्र की मौत पर परिजनों ने जाम लगाया:ई-रिक्शा की टक्कर से हुई मौत, पुलिस ने 40 मिनट में जाम खुलवाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment