Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंत्री ओमप्रकाश का दावा- 50 करोड़ फर्जी राशन कार्ड:बोले- जांच हुई तो 80 करोड़ से घटकर 30 करोड़ होगी संख्या, सपा को बीजेपी की बी टीम बताया

    8 hours ago

    1

    0

    कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने देश में बड़े पैमाने पर फर्जी राशन कार्ड होने का दावा किया है। उन्होंने कहा यदि इन कार्डों की सही से जांच की जाए, तो वर्तमान में 80 करोड़ राशन कार्ड धारकों की संख्या घटकर 30 करोड़ रह जाएगी। अंबेडकरनगर के अकबरपुर सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान राजभर ने आरोप लगाया कि कई लोग फर्जी तरीके से राशन कार्ड बनवाकर सरकारी राशन का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिन लोगों के पास जमीन, मकान, बंगले और गाड़ियां हैं, उन्होंने भी राशन कार्ड बनवा लिए हैं। राजभर के अनुसार, ऐसे लोग या तो राशन अपने जानवरों को खिला देते हैं या उसे खुले बाजार में बेच देते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जब सरकार ने एक बार इन फर्जी राशन कार्डों की जांच शुरू की थी, तो पूरे प्रदेश में इसका विरोध होने लगा था। राजभर का मानना है कि यदि यह जांच ठीक से पूरी हो जाए, तो वास्तविक लाभार्थियों की संख्या सामने आ जाएगी। राजभर ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर भी निशाना साधा और उसे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की 'बी टीम' बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा भाजपा की मदद करती है। अपने दावे के समर्थन में राजभर ने उदाहरण देते हुए कहा कि अखिलेश यादव जिस भी राज्य में चुनाव प्रचार करने जाते हैं, वहां भाजपा की सरकार बन जाती है। उन्होंने मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, हरियाणा और बिहार का जिक्र किया। राजभर ने अखिलेश यादव के कांग्रेस को लेकर दिए गए बयान का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव ने कथित तौर पर कांग्रेस को 'बहुत चालू पार्टी' बताते हुए उसे वोट न देने की अपील की थी।इस पर कटाक्ष करते हुए राजभर ने कहा कि इसका सीधा मतलब है कि अखिलेश यादव भाजपा को जिताने की बात कर रहे थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में शनिवार को सात घंटे बंद रहेगी बिजली:कई इलाके रहेंगे प्रभावित, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील
    Next Article
    चंदौली में कांग्रेस का होली मिलन समारोह:मासिक बैठक में पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment