Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में कांग्रेस का धरना:मनरेगा कानून में बदलाव और कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के विरोध में

    1 hour ago

    1

    0

    चंदौली जिले के कमलापति पार्क के पास गुरुवार को कांग्रेस पार्टी ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन मनरेगा कानून में बदलाव और लखनऊ में पार्टी कार्यकर्ताओं के कथित उत्पीड़न के विरोध में आयोजित किया गया था। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मनरेगा कानून में बदलाव कर सरकार पूंजीपतियों और ठेकेदारों को लाभ पहुंचा रही है। उनका कहना था कि इन बदलावों से ग्रामीण मजदूरों के लिए रोजगार की संभावनाएं खत्म हो रही हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि लखनऊ में मनरेगा कानून में बदलाव के खिलाफ आयोजित एक अन्य प्रदर्शन के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के इशारे पर पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया। उन्होंने केंद्र सरकार के नए कानून को वापस लेने की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण कुमार द्विवेदी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार लगातार किसान और मजदूर विरोधी नीतियों पर काम कर रही है। इसी के चलते मनरेगा कानून में बदलाव किए गए हैं। उन्होंने बताया कि नए कानून के तहत मजदूरों को सौ दिन के काम की गारंटी खत्म कर दी गई है। अब ठेकेदार और पूंजीपति ही मनरेगा के तहत काम करा पाएंगे। साथ ही, मजदूरों को सीधे काम देने के बजाय आउटसोर्सिंग की व्यवस्था भी लागू होगी, जिससे उनके शोषण की संभावना बढ़ जाएगी। द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस नए कानून के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध करने पर भाजपा सरकार पुलिस के माध्यम से कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करा रही है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता पीछे नहीं हटेंगे। इस दौरान देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना, बृजेश गुप्ता, मधु राय, राजेंद्र प्रसाद गौतम, रामानंद यादव, रजनीकांत पांडे सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन:लखनऊ में हुए लाठी चार्ज पर कार्रवाई की मांग, गांधी प्रतिमा पर बैठकर जताया विरोध
    Next Article
    राजपाल यादव का जेल से छूटने के बाद पहला डांस:शाहजहांपुर में भतीजी के संगीत में पहुंचे, 2 दिन पहले तिहाड़ से छूटे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment