Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन:लखनऊ में हुए लाठी चार्ज पर कार्रवाई की मांग, गांधी प्रतिमा पर बैठकर जताया विरोध

    1 hour ago

    1

    0

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है। कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर गांधी प्रतिमा के पास बैठकर राम धून गाकर विरोध प्रदर्शन भी किया। ज्ञापन में बताया गया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकर्ता 17 फरवरी को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में "मनरेगा बचाओ संग्राम" के तहत विधानसभा का घेराव करने जा रहे थे। आरोप है कि उत्तर प्रदेश सरकार के इशारे पर लखनऊ पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बर्बर लाठीचार्ज किया। इस लाठीचार्ज के दौरान प्रदेश अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ताओं को धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ा और कई लोग घायल हो गए। कांग्रेस नेताओं ने इसे शांतिपूर्ण और गांधीवादी तरीके से विरोध प्रदर्शन करने के लोकतांत्रिक अधिकार का हनन बताया है। पुलिस की इस कार्रवाई को निंदनीय और अलोकतांत्रिक करार दिया गया है। जिला मुख्यालय में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने जिलाधिकारी को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि 17 फरवरी को प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा घेराव के लिए जा रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौरान कई जिलों में कांग्रेस नेताओं को उनके घरों में नजरबंद किया गया और प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष सहित कई नेता और कार्यकर्ता घायल हुए थे। रामराज गोंड ने जोर देकर कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन करना जनता और विपक्ष का अधिकार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार से सवाल पूछने के लिए सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाती रहेगी। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि भविष्य में विपक्ष की आवाज दबाने जैसी घटनाएं दोबारा न हों और मनरेगा का नाम बदलने की प्रक्रिया वापस ली जाए। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपना आंदोलन जारी रखेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    समलैंगिक संबंध का दबाव देने पर सैलून चालक की हत्या:बुलंदशहर पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी पेंटर दोस्त गिरफ्तार, मौत के दिन ही दादा बना था
    Next Article
    चंदौली में कांग्रेस का धरना:मनरेगा कानून में बदलाव और कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के विरोध में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment