Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में किसानों ने बनाया संयुक्त किसान मोर्चा:विंध्य एक्सप्रेस-वे लिंक परियोजना के विरोध में तेज होगा आंदोलन

    1 day ago

    1

    0

    चंदौली जिला मुख्यालय पर विंध्य एक्सप्रेस-वे लिंक परियोजना के खिलाफ चल रहे अनिश्चितकालीन आंदोलन स्थल पर मंगलवार शाम को विभिन्न किसान संगठनों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने संयुक्त बैठक की। बैठक में परियोजना के विरोध में 'संयुक्त किसान मोर्चा' बनाने और धरातल पर लड़ाई लड़ने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। किसानों ने घोषणा की कि परियोजना से प्रभावित होने वाले सभी 52 गांवों में बारी-बारी से बैठकें आयोजित कर किसानों को जागरूक किया जाएगा। इस मोर्चे के अध्यक्ष के रूप में परेवा गांव के किसान अशोक सिंह को सर्वसम्मति से चुना गया। अनिश्चितकालीन आंदोलन के संयोजक मणिदेव चतुर्वेदी ने बताया कि विंध्य एक्सप्रेस-वे लिंक परियोजना चंदौली जनपद के लिए अत्यंत घातक साबित होगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के लिए 52 गांवों की उपजाऊ जमीनों का अधिग्रहण करने की तैयारी चल रही है। अधिकारी कागजी कार्रवाई पूरी कर अधिग्रहण के लिए जमीनी स्तर पर उतरने की तैयारी में हैं। हालांकि, 52 गांवों के किसान इस परियोजना के खिलाफ एकजुट हो चुके हैं। इसी एकजुटता के मद्देनजर मंगलवार को यह संयुक्त फैसला लिया गया। चतुर्वेदी ने बताया कि अब किसान प्रत्येक प्रभावित गांव में बैठकें करेंगे और प्रत्येक घर से एक मुट्ठी चावल का सहयोग भी लेंगे, ताकि इस लड़ाई को लंबे समय तक जारी रखा जा सके। मोर्चे ने यह भी घोषणा की कि संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य बारी-बारी से भाजपा के जन प्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराएंगे। इस बैठक में किसान नेता रतन सिंह, अशोक कुमार सिंह, सुमंत सिंह अन्ना, दीनानाथ श्रीवास्तव, शेषनाथ यादव, राम अवध सिंह, निखिल सिंह, धनजी उपाध्याय, आलोक कुमार सिंह, लालचंद एडवोकेट, शिवेंद्र मिश्रा सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व मंत्री रामआसरे फतेहगढ़ जेल में सपा विधायक से मिले:आजमगढ़ के रमाकांत यादव को सुविधाएं न मिलने का आरोप लगाया
    Next Article
    संतकबीरनगर में भाकियू ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन:11 सूत्रीय मांगों को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment