Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली पुलिस ने पोल्ट्री फार्म चोर को पकड़ा:महंगे शौक पूरे करने के लिए करता था चोरी, सामान बरामद

    1 hour ago

    1

    0

    चंदौली पुलिस ने पोल्ट्री फार्म में चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से तीन ट्यूबलर बैटरियां, दो इन्वर्टर और तीन हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। यह गिरफ्तारी गुरुवार को धानापुर थाना पुलिस टीम द्वारा कोहड़ा-सकरारी मार्ग पर जांच के दौरान हुई। पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया, जिसकी पहचान नगवा रोड स्थित एक पोल्ट्री फार्म में चोरी के आरोपी विजेंद्र यादव के रूप में हुई। विजेंद्र धानापुर थाना क्षेत्र के पगही गांव का निवासी है। रात के अंधेरे में इन्वर्टर, बैटरी चुराया इस मामले में 15 अप्रैल को पीड़ित अबुल कैश खान ने मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया था कि नगवा रोड पर बड़ौरा गांव के पास उनका पोल्ट्री फार्म है, जहां से चोरों ने रात के अंधेरे में इन्वर्टर, बैटरी और अन्य सामान चुरा लिया था। थानाध्यक्ष त्रिवेणी लाल सेन के नेतृत्व में जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी विजेंद्र यादव को दबोचा। चोर द्वारा बताए गए स्थान से पुलिस टीम ने तीन ईस्टमैन बैटरियां, दो इन्वर्टर और तीन हजार रुपये बरामद किए। आरोपी ने स्वीकार किया कि 15 अप्रैल की रात को उसने धानापुर से नगवा जाने वाले रोड पर एक पोल्ट्री फार्म के कमरों का ताला तोड़कर इन्वर्टर, बैटरी, साउंड बॉक्स और हीटर चुराए थे। उसी दिन उसने एक अन्य पोल्ट्री फार्म से दो बैटरियां और एक इन्वर्टर भी चुराया था। विजेंद्र यादव ने यह भी बताया कि 14 अप्रैल को उसने बड़ौरा गांव के पास एक बंद पड़े पोल्ट्री फार्म से एक बैटरी और इन्वर्टर चोरी किया था। पुलिस टीम में धानापुर थानाध्यक्ष त्रिवेणी लाल सेन के साथ संजय ओझा, चंदेश्वर सिंह, हरिशंकर सिंह, देवेंद्र राय, राजेश कुमार यादव, सुमित सिंह, इंद्रजीत यादव और मुकेश कन्नौजिया शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ अग्निकांड में राख में बदल गए सपने:आंखों में बस रह गई बेबसी, लोग बोले- सबकुछ जलकर खाक हो गया...
    Next Article
    पाकिस्तान से ऑपरेट हो रही थी नोएडा में हिंसा:ट्विटर और व्हाट्सएप ग्रुपों पर श्रमिकों को भड़काया, 2 साजिशकर्ता गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment