Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पाकिस्तान से ऑपरेट हो रही थी नोएडा में हिंसा:ट्विटर और व्हाट्सएप ग्रुपों पर श्रमिकों को भड़काया, 2 साजिशकर्ता गिरफ्तार

    15 hours ago

    2

    0

    नोएडा में हुए हिंसक प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने 3 मुख्य साजिशकर्ताओं की पहचान की है। इनमें रूपेश राय और मनीषा चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि आदित्य आनंद अभी फरार है। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी हिंसा के दौरान नोएडा में मौजूद थे और श्रमिकों को भड़काने में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। तीन संगठनों के नाम सामने आए हैं, जिनमें ‘मजदूर बिगुल दस्ता’ प्रमुख रूप से शामिल है। इस संगठन का प्रमुख रूपेश राय है। बताया जा रहा है कि यह संगठन श्रमिकों को संगठित कर हिंसक प्रदर्शन के लिए उकसा रहा था। वहीं, जांच के दौरान पुलिस को दो संदिग्ध ट्विटर (X) हैंडल की जानकारी मिली है। सूत्रों के मुताबिक, ये हैंडल पाकिस्तान से ऑपरेट किए जा रहे थे और पिछले तीन महीनों से एक्टिव थे। इन हैंडल्स को संचालित करने में VPN का भी इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस ने इनका बैक डेटा भी मंगवाया है। व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए हिंसा भड़काने का आरोप पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने 9 और 10 अप्रैल को व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर श्रमिकों को जोड़ा। इन ग्रुप्स के माध्यम से सड़कों पर उतरने, आगजनी और तोड़फोड़ करने के लिए उकसाया गया। डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल कर बड़ी संख्या में लोगों को भड़काने की साजिश रची गई। पाकिस्तान से ऑपरेट हो रहे थे संदिग्ध X (ट्विटर) हैंडल पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया- जांच के दौरान पुलिस को दो संदिग्ध X हैंडल 'Meer Ilayasi’ और ‘Ayushi Tiwari' की जानकारी मिली। प्लेटफॉर्म से प्राप्त डाटा के अनुसार, ये हैंडल पाकिस्तान से ऑपरेट किए जा रहे थे और पिछले 3 महीनों से सक्रिय थे। सूत्रों के मुताबिक, इन हैंडल्स को संचालित करने में VPN का भी इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस ने इनका बैक डेटा भी मंगवाया है। अब तक 62 गिरफ्तार, 13 मुकदमे दर्ज गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया- इस मामले में अब तक कुल 62 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें साजिशकर्ता, आगजनी और उपद्रव में शामिल लोग शामिल हैं। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। इसके अलावा, पुलिस ने इस मामले में कुल 13 मुकदमे दर्ज किए हैं। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के अनुसार, 31 मार्च और 1 अप्रैल को रूपेश राय, मनीषा चौहान और आदित्य आनंद नोएडा में एक साथ मौजूद थे। इसके बाद इन्होंने योजनाबद्ध तरीके से व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर श्रमिकों को हिंसा के लिए उकसाया। पूरे मामले में आगे की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली पुलिस ने पोल्ट्री फार्म चोर को पकड़ा:महंगे शौक पूरे करने के लिए करता था चोरी, सामान बरामद
    Next Article
    सोनभद्र में सर्वसमाज ने भाजपा जिलाध्यक्ष का किया समर्थन:मनगढ़ंत आरोप लगाने वाले बूथ अध्यक्ष के खिलाफ आक्रोश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment