Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौसी में ऑनलाइन डिलीवरी टीम लीडर की मौत:तीन दोस्तों पर जहर देकर हत्या का आरोप, पत्नी को दी थी बेहोश होने की सूचना

    1 hour ago

    1

    0

    संभल में एक ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी के टीम लीडर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए मृतक के तीन दोस्तों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश के चलते उनके भाई को जहर देकर मारा गया है। उक्त घटना जनपद संभल के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के मंडी चौक की है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय मोनू ठाकुर पुत्र धीरज सिंह के रूप में हुई है, जो मोहल्ला गुलडेहरा रोड का निवासी था। मोनू के बड़े भाई सोनू सिंह ने रविवार शाम 5 बजे चंदौसी कोतवाली में तीन लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। इनमें सत्येंद्र पुत्र राम सिंह (गांव अमियापुर पचाक), देशराज पुत्र नेमचंद (गांव गुमथल, थाना बनियाठेर) और कौशल (कस्बा बिलारी, जनपद मुरादाबाद) शामिल हैं। थाना प्रभारी अनुज तोमर ने बताया कि मृतक युवक का पोस्टमार्टम कराया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। 13 फरवरी शुक्रवार को मोनू ठाकुर रोजाना की तरह अपनी ड्यूटी पर गया था। दोपहर 1:30 बजे उसकी पत्नी आरती से फोन पर सामान्य बातचीत हुई थी। रात करीब 9 बजे कंपनी के एक कर्मचारी ने आरती को फोन कर बताया कि मोनू को दौरा पड़ा है। वह ऑफिस के बाहर अचेत अवस्था में पड़ा है। जब परिजन निजी अस्पताल पहुंचे, तब तक मोनू की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने 14 फरवरी को शव का पोस्टमार्टम कराया और शनिवार देर शाम गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। सोनू सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनके छोटे भाई को पुरानी रंजिश के चलते जहर दिया गया। आरोप है कि तीनों दोस्तों ने मिलकर साजिश रची और मोनू को अचेत अवस्था में ऑफिस के बाहर छोड़कर फरार हो गए, जिससे उसकी मौत हो गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या के संत बोले- हनुमानजी ताकत देंगे, पाकिस्तान हार जाएगा:फैंस ने कहा- पाक को रेल दिया जाएगा; यूपी में भारत-पाक मैच पर जोश हाई
    Next Article
    सपना गोयल के कांवड़ सेवा शिविर का समापन:चिनहट-फैजाबाद मार्ग पर महाशिवरात्रि पर हुआ आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment