Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में विवाहिता ने किया सुसाइड:कमरे में फंदे से लटका मिला शव, ससुराल वालों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

    2 hours ago

    1

    0

    मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र के राधा कुंड में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हाथरस जनपद के सासनी थाना क्षेत्र के गांव बरसें निवासी राकेश ने अपनी बेटी मुस्कान की शादी 17 फरवरी 2024 को राधा कुंड निवासी रवि पुत्र रामकिशन के साथ की थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर मुस्कान को प्रताड़ित किया जा रहा था। मृतका ने कई बार फोन पर अपने मायके वालों को मारपीट और उत्पीड़न की जानकारी दी थी। मृतका की मां ने आरोप लगाया कि उनके दामाद रवि अक्सर मुस्कान पर शक करते थे और इसी बात को लेकर आए दिन उसके साथ मारपीट करते थे। उन्होंने बताया कि बेटी मानसिक और शारीरिक रूप से काफी परेशान थी। मृतका के पिता राकेश का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पति रवि, देवर मोहित, सास और अन्य परिजनों ने मिलकर उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया गया। उन्हें घटना की जानकारी राधा कुंड में रहने वाली उनकी भांजी से मिली। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष बिना सूचना दिए अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजनों का दुखद हाल था। मृतका की मां सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं और उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिकी विदेशमंत्री बोले- भारत रूस से एक्स्ट्रा तेल नहीं लेगा, दिल्ली ने भरोसा दिया
    Next Article
    बोलेरो-अप्पे भिड़ंत में 5 वर्षीय बच्ची की मौत:महाशिवरात्रि पर मंदिर जा रहा था परिवार, आधा दर्जन घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment