Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौसी रामबाग ट्रस्ट चुनाव परिणाम घोषित:मौसम गुप्ता प्रधान, अमित वार्ष्णेय मंत्री और राकेश आर्य कोषाध्यक्ष बने

    2 hours ago

    1

    0

    चंदौसी की श्रीबारहसैनी रामलीला एवं रामबाग ट्रस्ट के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इसमें मौसम गुप्ता प्रधान, अमित वार्ष्णेय मंत्री और राकेश आर्य कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। चुनाव परिणाम आने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। जनपद संभल के चंदौसी कोतवाली कस्बा क्षेत्र के मोहल्ला बूढ़ी माता में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। यह चुनाव बीते रविवार को रामबाग धाम पर हुआ था। अध्यक्ष और महामंत्री सहित पांच पदों के लिए कुल 34 प्रत्याशी मैदान में थे। कुल 885 मतदाताओं में से 799 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रधान पद के लिए पवन कुमार भट्ठा और मौसम कुमार गुप्ता के बीच सीधा मुकाबला था। इसमें मौसम गुप्ता को 491 वोट मिले, जबकि पवन भट्ठा को 302 वोट प्राप्त हुए। मौसम गुप्ता ने 189 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। मंत्री पद पर अमित वार्ष्णेय ने 443 वोट प्राप्त कर विमल चौधरी (353 वोट) को 90 वोटों से हराया। कोषाध्यक्ष पद पर राकेश आर्य ने 412 वोट हासिल किए और राजकुमार राजू (376 वोट) को 36 वोटों से पराजित किया। उपमंत्री पद पर गौरव ने 544 वोट प्राप्त कर पवन पटिया (251 वोट) को 293 वोटों से हराया। आय-व्यय निरीक्षक पद पर गौरव ने 534 वोट पाकर आनंद वकील (261 वोट) पर 273 वोटों की जीत दर्ज की। कोठारी पद पर अंकित वार्ष्णेय ने 434 वोट प्राप्त किए, जबकि रतन मेडिकल को 359 वोट मिले। अंकित वार्ष्णेय ने 75 वोटों के अंतर से यह पद जीता। चुनाव में कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रतीक वार्ष्णेय किटद्, गणेश चौधरी, कौशल वार्ष्णेय शीरा, मयंक वार्ष्णेय चिंकल, यश गुप्ता किराना, दीपांशु वार्ष्णेय, कौशल किशोर वंदेमातरम्, करन वार्ष्णेय, रजनीश कुमार, अभय वार्ष्णेय, मोहित वार्ष्णेय, प्रमोद गांधी, प्रदीप ठेकेदार, ऋतिक वार्ष्णेय, स्पर्श वार्ष्णेय, अजय जीएलसी, मनोज कुमार श्याम, मनोज कुमार शोभाराम और किंग वार्ष्णेय सहित कुल 20 सदस्य चुने गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिशन शक्ति 5.0 का दूसरा चरण शुरू:औरैया में महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर जोर
    Next Article
    बारातियों से भरी अर्टिगा की XUV से टक्कर:एक की मौत, 8 गंभीर घायल, अंबेडकरनगर में देर रात टक्कर के बाद दोनों

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment