Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बारातियों से भरी अर्टिगा की XUV से टक्कर:एक की मौत, 8 गंभीर घायल, अंबेडकरनगर में देर रात टक्कर के बाद दोनों

    4 hours ago

    1

    0

    अम्बेडकरनगर में बारातियों से भरी अर्टिगा कार तेज रफ्तार XUV से टकरा गई। हादसे में कार में सवार एक बाराती की मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। सभी बाराती देर रात कार से अपने गांव की ओर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही XUV से टक्कर हो गई। बताया जा रहा है- XUV की तेज फ्लश लाइट के कारण कार चालक को कुछ दिखाई नहीं दिया, जिसके कारण हादसा हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। अंदर बैठे लोग बुरी तरह कुचल गए। दोनों कारों में सवार कुल 9 लोग गंभीर घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां एक बाराती को मृत घोषित कर दिया गया। घटना जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर अकबरपुर थाना क्षेत्र का है। भयावह हादसे की तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला विस्तार से... इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के करमपुर बरसवा निवासी विभु पांडेय अपने साथियों मोहम्मद समीर, प्रशांत तिवारी, प्रिंस कन्नौजिया, दिव्यांश तिवारी, रजनीकांत पांडेय और अंकित उपाध्याय के साथ किराए की अर्टिगा कार से एक दोस्त की शादी में गए थे। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के मेवाड़िया हजपुरा से बरात से देर रात लौट रहे थे। अकबरपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर-बसखारी रोड पर बारियावन बाजार के पास पहुंचे थे, तभी रात करीब 12:30 बजे सामने से आ रही तेज रफ्तार एक्सयूवी से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद अर्टिगा पलट गई और उसमें सवार सभी बाराती अंदर ही फंस गए। एक्सयूवी भी एक गढ्‌ढे में पलट गई। दोनों कारों के अगले हिस्से बुरी तरह से पिचक गए। दोनों कारों में सवार कुल 9 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि रोड पर बिल्कुल अंधेरा था। एक्सयूवी की हेडलाइट की तेज रौशनी के कारण हादसा हो गया। राहगीरों की सूचना पर थाना प्रभारी अकबरपुर श्रीनिवास पांडेय फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। राहगरों की मदद से दोनों कारों में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया। सभी को जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां एक बाराती को मृत घोषित कर दिया गया। जिसकी पहचान इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के करमपुर बरसवा गांव निवासी प्रशांत तिवारी (24) पुत्र उमेश तिवारी के रूप में हुई। गंभीर रूप से घायल 8 लोगों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। इनमें इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के करमपुर बरसवा निवासी विभु पांडेय, मो. समीर, प्रिंस कन्नौजिया, दिव्यांश तिवारी, रजनीकांत पांडेय और अंकित उपाध्याय शामिल हैं। इसके अलावा एक्सयूवी सवार सुल्तानपुर के खालिसपुर दोस्तपुर निवासी अवनीश मिश्रा और रिंकू शामिल हैं। सीओ सदर नीतीश तिवारी ने बताया- हादसे में नौ लोग घायल हुए थे, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों कारों को कब्जे में ले लिया है। घायलों का ट्रामा सेंटर में इलाज जारी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मामले की जांच जारी है। ------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… सिद्धार्थनगर में डॉक्टर और MBBS स्टूडेंट की डूबने से मौत:छात्र के पिता ऑटो ड्राइवर; चंदा जुटाकर बेटे की लाश लेने आ रहे सिद्धार्थनगर में सोमवार को जूनियर डॉक्टर और MBBS सेकंड ईयर के छात्र की राप्ती नदी में डूबने से मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज के दोस्तों के साथ राप्ती नदी में दोनों नहाने पहुंचे थे। उन्हें डूबता देख दोस्तों ने मदद के लिए गुहार लगाई, लेकिन जब तक लोग पहुंचे दोनों गहरे पानी में समा चुके थे। पुलिस ने 3 गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया। करीब 3 घंटे बाद दोनों के शवों को बाहर निकाला गया। मृतक डॉक्टर बस्ती का, जबकि MBBS छात्र राजस्थान के सवाई माधोपुर का रहने वाला था। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौसी रामबाग ट्रस्ट चुनाव परिणाम घोषित:मौसम गुप्ता प्रधान, अमित वार्ष्णेय मंत्री और राकेश आर्य कोषाध्यक्ष बने
    Next Article
    प्रतापगढ़ में जेवर के लालच में वृद्धा की हत्या:पुलिस जांच में नशेड़ियों पर शक, गले-कान पर खरोंच; अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment