Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौसी थाने के पास भिखारी का शव मिला:नाले के लोहे के जाल पर पड़ा था, ठंड से शरीर अकड़ा

    1 hour ago

    1

    0

    संभल जिले के चंदौसी कस्बे में कोतवाली से महज 10 कदम दूर एक नाले के ऊपर लोहे के जाल पर एक बुजुर्ग भिखारी का शव मिला। व्यापारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक का शरीर ठंड से अकड़ा हुआ था। यह घटना मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के मुख्य बाजार में हुई। व्यापारियों ने जब देखा कि एक व्यक्ति नाले के जाल पर लेटा हुआ है और कोई हरकत नहीं कर रहा, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर अनुज कुमार तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव की पहचान के लिए उसके पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला। व्यापारियों ने बताया कि वह बुजुर्ग बाजार में भीख मांगता था। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाजार खुलने के बाद चहल-पहल शुरू हो गई थी। एक दुकान के बाहर नाले के लोहे के जाल पर एक व्यक्ति लेटा हुआ था। तेज धूप के बावजूद जब वह नहीं उठा और उसे उठाने की कोशिश करने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तब व्यापारियों को संदेह हुआ। इंस्पेक्टर अनुज तोमर ने बताया कि शव मिलने की सूचना व्यापारियों ने दी थी। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। व्यापारियों से मिली जानकारी के अनुसार, वह व्यक्ति भीख मांगता था। घटनास्थल से केवल एक चादर मिली है, जिससे उसकी पहचान सुनिश्चित नहीं हो सकी है। इन दिनों सुबह-शाम बर्फीली हवाएं चल रही हैं। पुलिस और स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि अत्यधिक ठंड लगने के कारण बुजुर्ग की मौत हुई होगी, क्योंकि उसका शरीर अकड़ा हुआ था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में सट्टा लिखते व्यक्ति का वीडियो:राह चलते पुलिस पकड़कर कार्रवाई का करती दावा, घरों में बेखौफ चल रहा अवैध कारोबार
    Next Article
    विकास भवन में लगी ‘कृत्रिम आग’:अधिकारियों-कर्मचारियों ने सीखा बचाव का तरीका; अलार्म सिस्टम, एक्सटिंग्विशर और रेस्क्यू प्रक्रिया की जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment