Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चाय के होटल में संदिग्ध आग:20 दिन पहले मिली धमकी, युवक ने बचाई गाय-बछड़ा की जान

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात एक चाय के होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पा लिया। इस घटना में दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया, हालांकि एक युवक की सूझबूझ से गाय, बछड़ा और गैस सिलेंडर सुरक्षित निकाल लिए गए। ताड़बगिया निवासी 65 वर्षीय शिवकली पाल ने बताया कि वह अपने पति रामशंकर पाल के साथ मिलकर इलाके में ही चाय का होटल चलाती हैं। शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे दुकान बंद कर वह घर लौट गई थीं। देर रात 12:30 बजे उन्हें दुकान में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि दुकान आग की लपटों से घिरी हुई थी। शिवकली के अनुसार, दुकान में गैस सिलेंडर, एक गाय और उसका बछड़ा बंधा था। आग से दुकान और 5,000 रुपये से अधिक का सामान जलकर नष्ट हो गया। उन्होंने इलाके के एक युवक पर आग लगाने का संदेह जताया है। शिवकली ने आरोप लगाया कि 20 दिन पहले उस युवक ने दुकान खाली करने की धमकी दी थी। जाजमऊ पुलिस और एक दमकल टीम ने 20 मिनट के भीतर आग पर नियंत्रण पा लिया। शिवकली ने यह भी बताया कि उनके पति जानवरों के कारण अक्सर दुकान में ही सो जाते थे। शुक्रवार को भी दुकान बंद करते समय वह वहीं सोने की जिद कर रहे थे, लेकिन शिवकली उन्हें अपने साथ घर ले गईं। उन्होंने कहा कि यदि उनके पति दुकान में होते तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। मोहल्ले के अभिषेक ने बताया कि वह खाना खाकर छत पर टहल रहे थे, तभी उन्हें चाय के होटल में आग दिखाई दी। उन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए आग की लपटों के बीच दुकान में प्रवेश किया और गाय व उसके बछड़े को सुरक्षित बाहर निकाला। इसी दौरान उन्हें पता चला कि दुकान के अंदर गैस सिलेंडर भी रखा है। अभिषेक ने दोबारा जान जोखिम में डालकर सिलेंडर को भी बाहर निकाला, जिससे बड़ा विस्फोट टल गया। फायर अधिकारी राहुल नंदन ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कृषि विश्वविद्यालय के शोध से बदलेगी बागवानी की तस्वीर:पहाड़ों के बजाय अब पूर्वाचल में होगी आलूबुखारा की खेती
    Next Article
    देवरिया में 120 रुपए लीटर पेट्रोल बेचने पर कार्रवाई:सप्लाई इंस्पेक्टर ने पेट्रोल पंप को सील किया, गैलन में तेल निकालकर बेच रहा था कर्मी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment