Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पासिंग आउट परेड कल, पुलिस लाइन ग्राउंड सजा:CP जे. रविंदर ने सभी अधिकारियों के साथ मिलकर कांस्टेबलों को भोजन परोसा

    1 hour ago

    2

    0

    गाजियाबाद पुलिस लाइन में कमिश्नरेट गाजियाबाद में कुल 582 रंगरूटों की 9 महीने की ट्रेनिंग पूरी हो गई। इन सभी का प्रशिक्षण पूरा होने पर कल 26 अप्रैल को को पासिंग आउट परेड कार्यक्रम है। इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गईं हैं। पुलिस लाइन ग्राउंड को सजाया गया है। परेड स्थल पर बाहरी लोगों को आवागमन पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है। मैदान में बीच में हरी घास तैयार की गई है, वहीं चारों तरफ मिट्‌टी को समतल कर लिपाई की गई है। रात में सामूहिक भोज का आयोजन पासिंग आउट परेड के उपलक्ष्य में शुक्रवार रात ट्रेनिंग करने वाले सभी रंगरूटों के साथ अधिकारियों द्वारा सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड, एडिशनल पुलिस कमिश्नर मुख्यालय केशव कुमार चौधरी, एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर राज करन नैयर, डीसीपी धवल जासवाल, डीसीपी एसएन तिवारी, एसीपी प्रियाशीपाल आरआई चंद्रभान सिंह, आरआई धर्मेंद्र सिंह ने सभी को भोजन परोसकर उन्हें पुलिस सेवा की परम्पराओं, अनुशासन तथा सेवा भावना का प्रत्यक्ष अनुभव कराया गया। अलग अलग कार्यक्रमों का आयोजन कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं द्वारा अलग अलग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। जिसमें प्रशिक्षुओं द्वारा नृत्य, संगीत, नाटक, कवितापाठ और लोकगीत जैसी विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया। प्रशिक्षुओं द्वारा पारम्परिक लोकनृत्य, आधुनिक नृत्य एवं गीतों के माध्यम से युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता को दर्शाया। सामूहिक भोज का आयोजन न केवल प्रशिक्षु सिपाहियों के लिए एक सौहार्दपूर्ण वातावरण तैयार करने के लि किया गया, बल्कि इसका उद्देश्य उन्हें पुलिस सेवा की गरिमा, अनुशासन और परंपराओं का अनुभव कराना भी था। हमेशा अनुशासन में रहें एडिशनल पुलिस कमिश्नर राजकरण नैय्यर ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने यह भी बताया कि अनुशासन, ईमानदारी और सेवा भावना ही पुलिस बल की असली पहचान है। पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर ने कहा कि हमेशा अनुशासन में रहें। पहचान एक दिन में नहीं बनती। ऐसा कोई काम न करें जिससे पुलिस की छवि पर सवाल उठें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामनगरी में माता सीता का दुग्ध अभिषेक:राम मंदिर में पहली बार भव्य प्राकट्योत्सव, कनक भवन में 5 कुंतल दूध से अभिषेक हुआ
    Next Article
    गाजियाबाद में सुबह से भीषण गर्मी:26 अप्रैल से फिर मौसम बदलने की संभाववना, तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पार होने का पुर्वानुमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment