Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चाय की दुकान पर गिरा रेलकर्मी, फिर नहीं उठा, VIDEO:झांसी में लोग मिर्गी समझकर जूता-मोजा सुंघाते रहे, 3 मिनट तक तड़पा

    7 hours ago

    3

    0

    झांसी में 29 साल के रेलकर्मी की अचानक मौत हो गई। वह ऑफिस से चाय लेने एक होटल पर आया था। तभी वह दुकान के काउंटर पर रखी पकौड़ी-समोसे की ट्रे पर मुंह के बल गिर पड़ा। इसके बाद जमीन पर गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने इसे मिर्गी का दौरा समझ लिया। कुछ लोग उसे जूते-मोजे सुंघाने लगे। कुछ छाती मलते रहे। इस बीच, करीब 3 मिनट तक रेलकर्मी जमीन पर पड़ा तड़पता रहा। इसके बाद उसके शरीर में हलचल होनी बंद हो गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। इसमें रेलकर्मी दुकान पर पहुंचते ही अचानक गिरता दिख रहा है। घटना सीपरी बाजार थाना क्षेत्र की सोमवार शाम की है। विस्तार से पढ़िए पूरा मामला बाइक से चाय लेने होटल पहुंचे थे नई बस्ती में लाल स्कूल के पास अजय कुशवाहा रहते थे। वह झांसी मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ऑफिस में वाहन चालक के पद पर तैनात थे। पिता मुरारी लाल कुशवाहा की मौत के बाद उन्हें करीब 2 साल पहले अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। घरवालों ने बताया- अजय की ड्यूटी शाम 4 से रात 12 बजे तक थी। सोमवार शाम करीब 7 बजे वह डीआरएम ऑफिस से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर चित्रा चौराहा स्थित एक होटल पर बाइक से चाय लेने पहुंचे। उन्होंने होटल मालिक लोकेंद्र पांडे को पैसे दिए और चाय पैक कराई। इसके बाद वह दोबारा काउंटर पर पहुंचे और एक पन्नी मांगी। इसी दौरान अजय अचानक काउंटर पर रखी पकौड़ी-समोसे की ट्रे पर मुंह के बल गिर पड़े। इसके बाद वह नीचे जमीन पर गिर गए और तड़पने लगे। आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें उठाने की कोशिश की, लेकिन वह उठ नहीं सके। चक्कर खाकर जमीन पर गिरे, साथियों ने सीपीआर दिया होटल मालिक लोकेंद्र पांडे ने अजय के साथियों को फोन कर घटना के बारे में बताया। सूचना मिलते ही उनके साथी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अजय को सीपीआर दिया। इसके बाद उन्हें ऑटो से मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। होटल मालिक लोकेंद्र पांडे ने बताया- जब अजय गिरे, उसी दौरान उनके फोन पर कॉल आई। मैंने फोन रिसीव कर कॉल करने वाले को बताया कि अजय यहां गिर गए हैं। इसके करीब 20 मिनट बाद उनके साथी मौके पर पहुंचे। जानिए सीसीटीवी में क्या दिख रहा? इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि अजय शाम 7 बजकर 49 मिनट पर बाइक से होटल पहुंचे। उन्होंने पहले चाय के पैसे दिए, फिर चाय लेकर दोबारा काउंटर की ओर लौटे। इसी दौरान वह कुछ सेकेंड के लिए लड़खड़ाए और अचानक जमीन पर गिर पड़े। झांसी रेल मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया- हमारे एक रेलकर्मी अजय कुशवाहा के निधन की सूचना मिली है। फिलहाल मौत के कारण साफ नहीं हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण सामने आ सकेगा। रेलवे की ओर से पीड़ित परिवार को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई गई है। भविष्य में भी परिवार को हरसंभव मदद दी जाएगी। -------------------------- ये खबर भी पढ़िए- लखनऊ में अखिलेश ने गाड़ी रोककर भंडारे में छोला-पूड़ी खाई, योगी बोले- जिन्हें दलितों से नफरत, वो बहा रहे घड़ियाली आंसू लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज कुछ ताकतें घड़ियाली आंसू बहा रही हैं। जिन लोगों को दलितों और गरीबों से नफरत रही है। जिन्होंने सामाजिक न्याय के पुरोधा का अपमान किया। वही लोग आज तमाम प्रकार के झुनझुने पकड़ाने का प्रयास कर रहे हैं। आज जो लोग घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं, उन्होंने बाबा साहब के लिए क्या किया? जब उनकी सरकार थी, तब उन्होंने दलितों के लिए क्या काम किया? पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    नारनौल में खाता अनफ्रीज के नाम पर रिश्वतखोरी:UP के सुल्तानपुर में साइबर थाने में लगा है आरोपियों का भाई
    Next Article
    लखनऊ में गैस सिलेंडर में भरा पानी...VIDEO:लीकेज और फटने का खतरा, अधिकारी बोले- आरोपी की तलाश कर रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment