Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में गैस सिलेंडर में भरा पानी...VIDEO:लीकेज और फटने का खतरा, अधिकारी बोले- आरोपी की तलाश कर रहे

    6 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में गैस सिलेंडर में पानी भरकर बेचा जा रहा है। इसका एक वीडियो सामने आया है। इसमें गैस एजेंसी की यूनीफॉर्म पहने एक व्यक्ति सिलेंडर में पानी भरते नजर आ रहा है। घटना विकास नगर इलाके के गुलाचीन मंदिर के पास की है। विशेषज्ञों का कहना है कि सिलेंडर के साथ इस तरह की छेड़छाड़ बेहद खतरनाक हो सकती है। इससे गैस लीक होने या सिलेंडर फटने का खतरा बढ़ जाता है। घटना को लेकर खाद्य पूर्ति विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वीडियो में दिख रहे आरोपी की तलाश की जा रही है। पहले 3 तस्वीरें देखिए… पढ़िए वीडियो में जो नजर आया… आरोपी व्यक्ति गैस एजेंसी की ड्रेस पहने हुए है। पहले वह सिलेंडर को उठाकर उसका वजन मापता है। इसके बाद पास में ही रखी बाल्टी से एक गिलास से पानी निकालता है। पेचकसनुमा चीज से पिन को दबाकर धीरे-धीरे गैस सिलेंडर में पानी भरता है। पास में ही खड़ा कोई व्यक्ति उसका वीडियो बना लेता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सिलेंडर फटने का खतरा विशेषज्ञों का कहना है कि सिलेंडर के साथ इस तरह की छेड़छाड़ बेहद खतरनाक हो सकती है। इससे गैस लीक होने या सिलेंडर फटने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता। सोशल मीडिया पर लोगों ने लिखा कि इस तरह की हरकत उपभोक्ताओं के साथ सीधी धोखाधड़ी है। स्थानीय लोगों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि यह आमजन की सुरक्षा से खिलवाड़ है। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। प्रशासन से जांच की मांग की है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वीडियो कब का है? यह भी नहीं पता चला है कि इसमें दिख रहा डिलिवरी बॉय किस एजेंसी से जुड़ा है? डीएसओ लखनऊ विजय प्रताप सिंह का कहना है कि वीडियो की पड़ताल की जा रही है। पुष्टि होते ही कार्यवाही की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चाय की दुकान पर गिरा रेलकर्मी, फिर नहीं उठा, VIDEO:झांसी में लोग मिर्गी समझकर जूता-मोजा सुंघाते रहे, 3 मिनट तक तड़पा
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में कार की टक्कर से युवक गंभीर घायल:सिद्धार्थनगर में चिल्हिया-पाल्टादेवी रोड पर हादसा, गोरखपुर रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment